मंगलवार, 4 सितंबर 2018

GERMANY TOUR

                                 जर्मनी की सैर

               अगस्त 2018 मे फिर एक बार विदेश यात्रा का संजोग बना। इस बार जर्मनी के भिन्न -भिन्न शहरों को देखने का मौका मिला।जर्मनी के म्यूनिख ,फ्रंक्फर्ट और हमबर्ग शहरों में घूमें। इस बार एक शहर से दूसरे शहर रेल मार्ग से जाने का तय किये। जिससे प्रकृती का नजारा देखते हुए यात्रा का आनंद उठा सके।

                 ऐतीहासिक इमारतों का शहर म्यूनिख

     दिल्ली से म्यूनिख 6 अगस्त को  लैंड किये। म्यूनिख जर्मनी का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। जर्मनी के बाबरिया प्रान्त की राजधानी म्यूनिख है। एल्पस पहाड़ों के उत्तर में इसार नदी के तट पर बसा बहुत ही खुबसूरत शहर म्यूनिख है। यहाँ का जीवन स्तर बहुत ही अच्छा है। यहाँ का  ऐतिहासीक आर्टीकेचर वाली इमारतें ,म्यूजियम कैसेल इत्यादि देख कर पर्यटकों का मन खुशी से भर जाता है।यहाँ हर साल ऑक्टूबर मास में बियर फेस्टीवल होता है। जिसका मजा लेने दुनिया भर से लोग आते है। यहाँ का सिटी सेंट्रल भी पर्यटकों से भरा रहता है। बाबेरिया प्रांत होने के कारण सिटी सेंट्रल में चारों तरफ अनेक प्रकार के  बाबेरिया फ़ूड का स्टाल , छोटा और बड़ा रेस्टुरेंट इत्यादी में पर्यटक लजीज भोजन का लुत्फ़ उठाते है। हमलोगों ने भी बाबेरिया फ़ूड का मजा लिया।
       सिटी सेंट्रल में खबसूरत चर्च भी है ,और चर्च के पास छोटे -छोटे स्टाल में तरह -तरह के फल ,फूल ,सब्जी की दुकाने सजी हुई बहुत ही सुन्दर देखने योग था। 
       म्यूनिख में 1972 में ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया गया था। सितम्बर 5 को खेल ग्राम में कुछ फिलीस्तीनी लिब्रेशन के आतंकबादी घुस गयें और इजरायली खिलाड़ियों को बंधक बना कर बम से उड़ा दिए। उसमे सारे आतंकबादी भी मारे गए। म्यूनिख शहर घूमने के बाद रात्री विश्राम कर फिर दूसरे दिन यहाँ का बेहतरीन कैसल देखने निकल पड़े।









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें