बुधवार, 24 जून 2020

GAILLARDIA FLOWER

                               गेलार्डिया  का  फूल

                             रेड इंडियन ब्लैंकेट

              रंग बिरंगी फूल सबों को अपनी और आकर्षित करता  है। इन्हीं फूलों में एक आकर्षक फूल गेलार्डिया भी आता है। गेलार्डिया गर्मी ,बरसात,सर्दी तीनों मौसम में आसानी से उगाया जा सकता  है। बीज के रोपाई के बाद पौधा 3-4 महीने में फूल देने लग जाता है।फूल हर 4 -5 दिन के बाद तोड़ लेना चाहिए ,जिससे बहुत सा ब्रांच निकलते जाता है और उसमे बहुत सारा फूल खिलता है।  हफ्ते में एक दो बार ही पानी डालना चाहिए। फूल चटक दार अनेक पंखुड़ी बाला डबल रंग का होता है।
               गेलार्डिया के दो प्रमुख  प्रजाति होते  है।
 1 गेलार्डिया पिकटा -इसकी पत्तियाँ और फूल दोनों ही बड़े आकर की होती है।
2 -गेलार्डिया लोरेंजियाना -इसके फूल में कई आकर्षक रंग के डबल फूल लगते है।
गेलार्डिया के फूल लाल -पीले ,कथई रंग के होने के कारन इसका एक नाम रेड इंडियन ब्लैंकेट भी पड़ा है। रेड इंडियन लोगों के पहनावे में एक रंगीन धारी दार सॉल जरूर रहता है,इसलिए ऐसा नाम पड़ा होगा।
बगीचे में लाईन से क्यारी में लगाने से ज्यादा अच्छा दिखता है, वैसे गमले में भी लगा सकते है।





 
   

  

सोमवार, 8 जून 2020

CHIKOO FRUIT

                            चीकू  फल
                                सपोटा

            चीकू सेंट्रल अमेरिका ,मेक्सिको का सदाबहार  पेड़ है। भारत के आलावा पाकिस्तान ,थाईलैंड ,कंबोडिया ,वियतनाम ,इंडोनेशिया आदि देशों में भी होता है। चीकू का फल गोल ,लम्बा ,अंडाकार आकर मे होता है। इसकी त्वचा मोटी भूरी रंग की होती है। फल में 2-4  के करीब बीज होता है।चीकू का पेड़ 3 -5 साल में फल देने के लिये तैयार हो जाता है। फूल से फल तैयार होने में करीब एक साल लग जाता है।हमारा पेड़ 5 साल का हो गया है। इस साल पहली बार इसमें फल हुआ। पहला साल होने के कारन फल भले ही 5 -7 ही लगा। पर घर के गार्डन में होने से उसका खुशी ही कुछ और ही होता है।



     

शुक्रवार, 5 जून 2020

BOUGAINVOLLEA

                                   बोगेनवेलिया की बहार

                                        कागज के फूल

                    बोगेनवेलिया कांटे दार बेल प्रजाति का पौधा है।यह मूलता दक्षीण अमेरिका का सदा बहार गुच्छे में खिलने वाला पौधा है।इसका बेल 1 -12 मीटर तक बढ़ता है। पेड़ का सहारा मिलने से काफी ऊँचा जाता है,नहीं तो अपने सुभिधा के अनुसार कटाई छटाई कर सवरूप दे सकते है। इसे पानी भी कम डालना पड़ता है। बरसात में बहुत तेजी से बढ़ता है और फूल कम होता है उस समय अच्छी तरह कटाई कर देना चाहिए। पुरे ठण्ड और गर्मी में फूलो से लदा रहता है। करीब 18  प्रजाति का होता है. बैगनी ,सफ़ेद  पीला ,नारंगी आदि रंगो के फूल होते है। फूल एकदम हल्का कागज के फूल जैसा होता है। इसलिए इसे कागज का फूल भी कहा जाता है।इसे कटींग से लगा सकते है। गार्डन में इसका बहार देखते ही बनता है।




  




गुरुवार, 4 जून 2020

RAIN LILY

                           रेन लिली

             रेन लिली नाम से ही पता चल जाता है की बरसाती पौधा है। 70 से अधिक प्रजाति का ऑर्नामेंटल पौधा है। छोटे छोटे बल्ब से लगाया जाता है। क्यारी मे लाइन से लगाने पर पौधा तैयार हो जाता है। जैसे ही जून जुलाई में बारिश हुआ बस फूल खिलना शुरू हो जाता है। पूरा क्यारी फूल से भर जाता जो की देखते ही बनता है। पीला ,लाल ,बैगनी ,गुलाबी ,सफ़ेद कई रंगो और आकर प्रकार का फूल खिलता है। फिलहाल तो बैगनी रंग के फूल का बहार है.