शनिवार, 22 सितंबर 2018

BERGEN NORWAY

                    BERGEN                बर्गेन
                      CITY OF SEVEN  MOUNTAINS

              बर्गेन नॉर्वे का दूसरा सबसे बड़ा सिटी है। बर्गेन माने चारो ओर पहाड़ से घिरा सूंदर हरा भरा सिटी। सात पहाड़ों से घिरा होने के कारन ही इसका नाम बर्गेन और सिटी ऑफ़ सेवन माउंटेन  पड़ा।यह 13 वीं शताब्दी में नार्वे का कैपिटल था। 14 वीं शताब्दी के बाद ओस्लो नार्वे का कैपिटल हो गया। बर्गेन पोर्ट बहुत ही वीजी पोर्ट है ,यह नॉर्वे का ट्रेड सेण्टर भी है। यहाँ हर साल 300 क्रूज शीप आती है, जिससे लाखो पैसेंजर यहाँ घूमने आते है।
   हर शहर की तरह यहाँ भी मेन सिटी सेण्टर में चर्च ,म्यूजियम ,शॉपस, खाने पीने का छोटा बड़ा स्टॉल ,बाग -बगीचा  वगैरा था।पर यहाँ का फिश मार्केट बहुत ही मजेदार था जो की मेन चौक में छोटे -छोटे स्टॉल में था। पूरा फिश मार्केट टूरिस्टों से भरा था। तीन -तीन क्रूज आया हुआ था, भीड़ होना स्वाभाविक था।
    एक से बढ़ कर एक बड़ा छोटा प्रॉन ,लॉबस्टर ,क्रैब,कॉड फिश ,सालोमन फिश  और पता नहीं कौन -कौन सी मछली थी। आओ देखो पसंद करो तुरंत बना कर ब्रेड और सलाद के साथ सर्व कर देते है। खाओ ,घूमो,फोटो खींचो और फिश मार्केट का मजा लो। हमलोगो ने भी खाया और मजा लिया। वैसे इस टाईप का फिश मार्केट ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी  देखने मिला था।
   हमारा क्रूज का सफर बर्गेन तकही  था। पर हमारा टूर अभी समाप्त नहीं हुआ था। अब हमलोग बर्गेन के  होटल में रात्री विश्राम के बाद दूसरे दिन आगे के सफर के लिये निकल पड़े। , 












         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें