गुरुवार, 13 सितंबर 2018

GEIRANGER NORWAY

                                  GEIRANGER
                               SEVEN SISTERS FALLS

              हेलेसिल्ट से फिजॉर्ड  देखते हुए लास्ट छोर हमलोग पहुंचे।यहाँ  बहुत ही सुन्दर छोटा सा गावँ गीयरेंजर मिला। GEIR माने पहाड़  के किनारे का जगह और ANGR माने फिजॉर्ड। सात पहाड़ के तराई में बसा हुआ गावँ। सातों पहाड़ से बहता झरना होने के कारण इसे  सेवन सिस्टर भी बोला जाता है।इसकी सुंदरता के कारण इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज  साईट में स्थान मिला है।
           चारों तरफ एकदम सटीक खड़ी पहाड़ और पहाड़ की तराई में एक चर्च ,चर्च के चारो तरफ छोटे -छोटे सुन्दर मकान की बस्ती बसा है। यहाँ भी सालो भर टूरिस्ट फिजॉर्ड देखने आते है। वेल प्लान रोड और पूरा शहर ही। 2 -3 घंटा खूब घूमने के बाद वापस अपने जहाज में आगये। जब से चले थे हमारा पहला पड़ाव था। यहाँ और भी 2 क्रूज शिप आया हुआ था इसलिए इस जगह में अच्छा चहल पहल था। शाम को हमारा क्रूज आगे के सफर के लिये चल पड़ा। 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें