रविवार, 31 मई 2015

MONDAY,1 JUNE 

                          आज फिर घर सुना करके बच्चे मौसी के घर घूमने चले गये हैं। आब 3 -4  दिन खाली -खाली लगेगा। दिन भर राहुल की मस्ती चलती थी। कभी कुकिंग करना ,कभी रोहन को तंग करना ,कभी उटपटांग गाना सुनना बस यही सब चलते रहता था। टाइम का पता ही नहीं चलता था। बाप बेटा तो दिन भर धन्दा पानी का बात कर के थकते ही नहीं है। 
                     बस यही सब चलते रहता है। सुबह तो पानी भी बर्षा पर  अभी मौसम ठीक हो गया है। थोड़ा बागबानी कर लो तो मन प्रसन हो जाता है। 

rahul cooking biryani

शुक्रवार, 29 मई 2015

SATARDAY  30  May 


                          देखते -देखते  एक महीना कुन्नूर आये हो गया।पता ही नहीं चला ,बच्चे घूम कर भी आगये। दिन भर बच्चों के साथ मस्ती में दिन बीत रहा है। कल wgc क्लब मै barbique नाईट था ,हमसबों ने खूब मजा लिया। आज कुन्नूर क्लब में जाने की बारी है। 



सोमवार, 25 मई 2015

NILGIRIS SUMMER FESTIVAL

                                      गर्मी के मौसम का  नीलगिरी उत्सव  

             मई महीने में नीलगिरी  का मौसम बहुत ही सुहाना होता है। वैसे तो इस बार बहुत बरसात होने से थोड़ा मौसम बिगड़ गया था। महीने भर हर सप्ताह शनिवार और रविवार को पुरे डिस्ट्रीक्ट के गार्डन में ही आयोजन होता है। 
  
             1 - कोटागिरी - इसबार कोटागिरी से वेजीटेबल शो का शुरुआत हुआ। वेजीटेबल से ही तरह तरह का आक्रीती बनाया जो देखते ही बनता था।हेलीकॉप्टर ,मोर ,ड्रैगन ,सुपरमैन ,भारत माता इत्यादि। 
2 -गुडलूर -मसाला शो का आयोजन गुडलूर मके गार्डन मे हुआ। 14 प्रकार के मसाले से एक भव्य जहाज बनाया गया ,जो की 16 फ़ीट लम्बा ,७.6 फ़ीट ऊँचा और 5. 6 फ़ीट चौड़ा था। 
3 -ऊटी -ऊटी में 14 वां रोज शो हुआ। यहाँ भी तरह -तरह की अक्रीती गुलाब के फुल से बनायागया। ३० ,००० गुलाब से नर्तकी ,२ ,००० गुलाब से पांडा ,तितली ,घोडा ,शेर इत्यादी बना था। 
4 -ऊंटी में ही 119 वां फ्लावर शो का आयोजन किया गया। खुब बड़ा ताजमहल बनाया गया था। 
चारों तरफ से शो देखने के लिये पब्लिक को लाने और लेजाने के लिये बस का इंतजाम था।  
5 -ऊंटी में ही बोट रेस भी रखा गया था। 
6 -कुन्नूर -अंतिम शो फ्रूट शो कुन्नूर में हुआ। इस दिन मौसम भी सबसे अच्छा था। 
57 वां फ्रूट शो का बात ही क्या काले और हरे अंगूर से गौर ,लंगूर। खरबूजा से हरीन। स्वागत द्वार 12 फ़ीट ऊँचा कटहल ,अंगूर ,आम ,ऑरेंज ,पाईनेपल आदि फलों से बना था। एक बड़ा सा रंगोली 1 ,900 किलो फल से बना। 
इस बार सभी शो का कांसेप्ट था नीलगिरी डिस्ट्रीक्ट से जानबरो को बचाना। 









मंगलवार, 19 मई 2015

GRAH PRAVESH

WED ,20  MAY 

                                                                      गृह  प्रवेश 

                                आज  हमारी कामवाली बाई का ग्रह प्रवेश था।उसने हमें भी बुलाया। हमभी गये। 
बहुत ही सादगी देखने मिला ,उनका प्रिस्ट आया बायबल पड़ा आशीर्वाद दिया  हो गया। दूध उफ़न्ने रखा हुआ था दूध उफन कर गिरने से शुभ मन जाता है। दूध का प्रसाद सब को दिया गया। फिर हम घर आगये। 


सोमवार, 18 मई 2015

RAHUL ACHIEVED

MONDAY MAY 18 


                                आज मौसम भी खुब  अच्छा है और मन भी बहुत खुश है। आज राहुल का रिजल्ट आखिर आ ही गया। बच्चें अच्छे नम्बर से पास हो इससे बड़ कर बड़ों को और क्या चाहिए।10 th  बोर्ड icse 
80 %. अच्छा लग रहा है। हमलोग तो बस पढ़ने जाते थे ,कम नंबर और ज्यादा नम्बर से कोई लेना देना नहीं बस पास होजाओ। लड़की है जबतक शादी नहीं होता पढ़ो बस हो गया। 
                             अब जमाना बदल गया बड़े और बच्चों दोनों की सोच बदल गया।  अच्छा है राहुल खुब पढ़े और खूब आगे बड़े। भगवन उसे सदबुद्धी दे। मेरा आशीर्वाद उसके साथ है। 

रविवार, 17 मई 2015

MONDAY , MAY 18

                                             मई महीने के कारण हर हफ्ता शनि और रविवार को कुन्नूर  क्लब  मै भी कुछ -कुछ प्रोग्राम होते रहता है। WGC  क्लब मै भी होता है। गोल्फ कोर्स होने के कारन दिन में  वहाँ जाना अच्छा लगता है। एक तो बरसात दूसरा डंड इसलिए दिन का प्रोग्राम मे जाना ठीक रहता है। सब मिला कर दिन अच्छा ही जारहा है। आज कल मै 10 का रिजल्ट भी आने वाला है देखें राहुल का कैसा नम्बर आता है। आज मौसम भी एक दम साफ हो गया है बड़ा अच्छा लग रहा है। 


SUN ,!7 MAY

                                कुन्नूर की बात करे और MRC  का जिकर न हो  ,MRC में  रामास्वामी का गर्मा -गरम मूँगफली दाना खाते हुए पिक्चर देखने का मजा ही अलग है। 30 सालों से पिक्चर हॉल के सामने मूँगफली का ठेला लगता है। सर्दी हो या बरसात कोई भी मौसम हो रामास्वामी हाजिर। 10 साल से तो हमलोग ही जब पिक्चर जाना माने मूँगफली खाना। जो मजा किलिमंजारो हॉल और MRC के मौहोल का है वो कोई भी मॉल हो या INOX मे नहीं है। 

                               पहले तो महीने मे 1 हिंदी मूवी लगता था अब तो हर शनि और रविवार को हिंदी मूवी लग जाता है भले ही थोड़ा पुराना रहता है पर टाइम पास हो जाता है। नहीं तो जंगल मे टाइम पास करना भी मुसकिल होता। 

शुक्रवार, 15 मई 2015

Sat 16 May 

         झमाझम बरसात के बाद आज मौसम खुला ,बड़ा अच्छा लग रहा है। देखें कब तक मौसम खुला रहता है। वैसे तो मई महीने में यहाँ का मौसम बड़ा ही अच्छा रहता है। पुरे नीलगिरी डिस्ट्रीक्ट में अलग अलग गार्डन में हर हफ्ता शुक्रवार ,शनिवार और रविवार को वेजीटेबल शो ,रोज शो ,फ्रूट शो ,मसाला शो और फ्लावर शो का आयोजन होता है। बरसात के कारण जाने का मन नहीं होता है। गर्मी की छुटियों के कारण आसपास इलाका से बहुत ही टूरिस्ट छुटियाँ बिताने आते है और प्रोग्राम भी देखते हैं। काफी भीड़ होजाता है। 


गुरुवार, 14 मई 2015

KAHANI COONOOR KI

                                               बरसात  कुन्नूर का 
10 साल से लगातार बारबार कुन्नूर आना जाना लगा लगा ही रहता है। 2 -4  महीना रहकर वापस रायपुर चले जाते हैं। पर इस बार ऐसा बरसात देखने मिला जो कभी भी  नहीं देखे। वैसे तो 10 -15 दिन आये हो गया पर यहाँ का भीगा -भीगा मौसम के कारण रोज आजकल कर  रहें थे। कम्प्यूटर में बैठने का मूड ही नहीं बन रहा था। कभी मूड बनता तो पावर नहीं होता आज सोचे आलस को अब छोड़ो कुछ काम ही करे। एक तो घर मे बच्चे भी नहीं। गर्मी की छुटियों मे घूमने गये है। करे तो करे क्या आखिर टाइम कैसे पास करें। बस बैठ गए कंप्यूटर लेकर। बरसात का मजा लेना और बंदरों का उत्पात देखना चल रहा है। 



फ्राइडे मई  15