गुरुवार, 29 जून 2023

#BABY#SUN#ROSE

                       बेबी  सन  रोज 

               बेबी सन रोज एक छोटा बेल वाला पौधा है। पौधे को सुबह की तेज धुप चाहिए और रोज पौधे में पानी भी डालते रहना पड़ता है। इसमें छोटे छोटे लाल रंग का फूल होता है। इसका पत्ता भी छोटा गहरा हरा और मोटा होता है। बहुत ज्यादा ठण्ड के दिनों में फूल ना के बराबर होता है। पौधे को ज्यादा देख भाल भी नहीं करना पड़ता है। बस समय समय में कटाई छटाई जरूरी है। तब ही अच्छे से फैलता है और फूल होते रहता है।





 

मंगलवार, 20 जून 2023

#BEGUMBAHAR#TIBOCHINA#PRINCESS#FLOWER

                        बेगम बहार 

                बेगम बहार एक बारहमासी फूल वाला पौधा है। गहरे हरे पत्तियों में बैगनी फूल लगभग पुरे साल पौधा का शोभा बढ़ाता है। वैसे ये पौधा ब्राजील का है। पर अपने बगिया में इसे लगा सकते है। तेज धुप से पौधा को बचाना चाहिए।गमले में लगाने पर छाँव में रखना चाहिए। जमीन में लगाने से किनारे पेड़ की छाँव में लगाना चाहिए। पानी भी करीब करीब रोज डालना चाहिए। फिर पुरे साल फूल का आनंद उठा सकते है।






सोमवार, 12 जून 2023

#IMPATIENS#FLOWER

                                  इम्पेशन्स फूलों की बहार 

                  बगिया में  इम्पेशन्स फूलों की बहार। इम्पेशन्स बालसम फैमिली का पौधा है। इस पौधे को सुबह का तेज धुप और फिर दिन भर छाँव चाहिए। पौधे में रेगुलर पानी भी देते रहना पड़ता है।हर साल फूल लेने के बाद कटिंग कर देने पर फिर से पौधा फूल देने को तैयार हो जाता है। गमले में लगाना ज्यादा अच्छा होता है। जिससे मौसम के अनुसार धुप और छांव में गमले को हटा सकते है। लाल ,गुलाबी ,बैगनी आदि रंगो में इसके फूल होते है।

   







 

बुधवार, 7 जून 2023

#HYDRANGEA#FLOWER

                        हाइड्रेंजिया का फूल 

                    हाइड्रेंजिया का पौधा छोटा झाड़ीनुमा होता है। इसका  फूल गुच्छा में होता है। मिट्टी का अम्लीयता के आधार पर फूल का रंग सफ़ेद ,हल्का नीला ,हल्का गुलाबी आदि रंगो में होता है।जब गुच्छे में कली खिलता है तब हल्का हरा रंग लिये होता है। फिर जैसे जैसे फूल का गुच्छा तैयार हो जाता है, फूल का रंग सफ़ेद और फिर हल्का नीला हो जाता है। जब गुच्छा पूर्ण विकसीत हो जाता है तो बड़ा ही अच्छा दिखता है.फूल सूखने पर आता है तब बैगनी हो जाता है। चक्र पूरा होने में महीनो लगता है। कली से फूल बन कर सूखते तक फूल भूरा हो जाता है। लाईन से पौधा क्यारी में लगाने से बहुत ही अच्छा लगता है क्योंकि हर पौधा में बहुत से गुच्छे आते है और अलग अलग रंग लिये होता है। 
                 पहाड़ो में हर जगह हाइड्रेंजिया का पौधा देखने मिलेगा। सुबह का हल्का धुप काफी होता है। पानी भी भरपूर चाहिए नहीं तो पौधा मुरझा जाता है। तेज धुप पौधे को बर्दाश्त नहीं होता है। उचित देख भाल होने पर करीब करीब पूरा साल पौधे में फूल होते रहता है। एक बार फूल हो जाने पर हल्का कटींग कर देने पर फिर से नया डाल  में फूल आना शुरू हो जाता है।रायपुर की गर्मी में पौधा को गमले में लगाना चाहिए जिससे गर्मी के दिनों में पौधा को छाए में रख सकते है। पौधा बरसात में कटिंग से आराम से लग जाता है।    





शनिवार, 3 जून 2023

#CLIMBING#RED#ROSES

                               लाल  गुलाब बेल वाला 

                     लाल गुलाब से पूरा बेल भरा हुआ है। देख कर दिल खुश हो जाता है। मेरे पोते को पौधों का बहुत शौक है। वह नर्सरी से पौधा लाकर खुद पौधा रोपण करता है और उसकी देख भाल करता है। 2 -3 साल का पौधा हो गया है इसलिए फूल पौधे में भरा रहता है।देशी गुलाब होने के कारन कुछ स्पेशल देख़ भाल भी नहीं करना पड़ता है।हाईब्रीड पोधो को बहुत ध्यान देना पड़ता है।