रविवार, 11 अक्तूबर 2020

#PENTAS#LANCEOLATA

                              पेंटास   लैंसोलाटा 

                        पेंटास का पौधा मूलता दक्षिण अफ्रीका ,मेडागास्कर ,अरब प्रायद्वीवप आदि देशों का पौधा है। पेंटास का पौधा बारहों महीना खिलने वाला एक झाड़ी नुमा पौधा है। इसकी हाईट करीब 2 -3 फ़ीट और चौड़ाई करीब 15 इंच होती है। इसके फूल पांच पत्रों वाले तारा के आकर में गुच्छे में खिलते है। फूल लाल ,सफ़ेद ,गुलाबी और बैगनी इत्यादी रंगों के होते है। पेंटास के पौधे को धूप चाहिए और पानी कम मात्रा में देना चाहिए। कटिंग से पौधा लग जाता है। हमेशा कटिंग करते रहने से पौधा का शेप भी अच्छा रहता है। पेंटास का पौधा जमीन और गमले दोनों में लगा सकते है,पर पानी का निकासन और सुबह का धुप बहुत जरूरी है ,तभी फूल खूब खिलता है और गार्डन में बहार आ जाता है। 





शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

DIEFFENBACHIA#DUMB CANES

                 डिफनबाकीया   

                    डम्ब केन्स 

                     डम्ब केन्स एक सजावटी पौधा है। यह मैक्सिको ,अर्जेंटीना से होते हुए विश्व में फैला है। डम्ब केन्स का पौधा हरा और सफ़ेद डॉट लिये होता है। ये थोड़ा टॉक्सिक भी होता है। 12 -14 इंच इसकी हाईट होती है। विएना के बोटॉनिकल गार्डन के डायरेक्टर ने वहां के हेड माली डिफनबाकीयाके नाम पर इस पौधा का नाम रखा था।इसके पौधे को धुप चाहिए पर डायरेक्ट सूर्य की रोशनी नहीं मिले थोड़ा पेड़ का छाँव हो तो पत्ती ज्यादा चमकदार होती है। इसे ऑउटडोर और इनडोर दोनों जगह लगा सकते है पर पौधा में ज्यादा पानी नहीं डालना चाहिए।