मंगलवार, 29 अगस्त 2023

#KUSADASI#EPHESUS#BEACH#TURKEY

                       कुसादासी  टर्की 

      कुसादासी टर्की के एजियन तट पर एक बड़ा रिसोर्ट शहर है।कुसादसी एक बंदरगाह था , नाविक और व्यपारी लोगों के आने जाने के कारन हजारों साल पहले बहुत ही अच्छा समुन्द्र किनारे बसा हुआ था।रोमन काल में बहुत ही बड़ा शहर बसा था अब तो खँडहर ही रह गया है।माना  जाता है की वर्जिन मदर मैरी दुसरी शताब्दी में अपने जीवन के अंतिम समय यहीं बिताई थी। इसलिए इसे ईसाई लोग बहुत ही पवित्र शहर मानते है। अब तो टूरिस्ट उस काल का संरचना देखते है जो की बहुत कारीगरी से बना हुआ था। खुब बड़ा सा ओपन स्टेडियम,बड़ा  चौक ,पुरा प्लान सीटी ,बहुत कुछ था पर अब तो अवशेष ही रह गया है.रात को स्टेडियम में टूरिस्टों के लिये लाइट और म्यूजिक का प्रोग्राम होता है, जिसमे रोमन काल का सब इतिहास पता चलता है। खंडहर देख कर ही रोमन काल का भव्यता का पता चलता है। समुंद्र तट का आनंद ले कर टूरिस्ट चले जाते है।









     

सोमवार, 28 अगस्त 2023

#PAMUKKALE#COTTON CASTLE#HIERAPOLIS#TURKEY

                                   पामुकल  टर्की 

        तुर्की का पामुकल प्राकृतिक गर्म पानी का  झरनो के लिये प्रसिद्ध है। हजारो साल से गर्म पानी का नेचुरल पूल यहाँ हे। इस नेचुरल पूल में नहाने से बीमारियां दूर हो जाता है।यहाँ मड पूल भी है। यहाँ एक जगह है जिसे कॉटन कैसल बोला जाता है। दूर दूर तक सफ़ेद चादर जैसा है लगेगा की बर्फ का चादर बिछा है पर वो थर्मल झरने के पानी के बहने से बचे कार्बोनेट के कारन सफ़ेद दिखता है। यहाँ टूरिस्ट आकर गर्म पानी के पूल का मजा लेते है। यहाँ रोमन काल का बहुत बड़ा ओपन स्टेडियम भी है। 




  











 

बुधवार, 23 अगस्त 2023

#UNDERGROUND#CAVE#CITY#TURKEY

                 भूमिगत गुफा शहर टर्की 

               टर्की के नवेशीर प्रान्त में एक डेरिंकूयु शहर है। शहर जमीन के अंदर भी है और जमीन के ऊपर भी है।इसलिए इसे अंडर ग्राऊंड मल्टीलेवल सीटी कहा जाता है।  यह करीब 2500 साल पुराना है.हजारों हजार साल पहले यहाँ ज्वालामुखी फूटने से पुरे सीटी में लावा ही लावा हो गया था। हजारो साल में लावा ठंडा हुआ और फिर जगह जगह चिमनी के आकार का संरचना बन गया। 1963 तक किसी को पता नहीं था की इस संरचना के अंदर मानव भी किसी ज़माने में रहते थे। 1963 में एक आदमी अपनी मुर्गी ढूंढ़ने सुरंग में गया तब पता चला की यहाँ मानव रहते थे। किसी ज़माने में लोग यहाँ दुश्मनो से बचने के लिये छुप कर रहते थे। गुफा के अंदर रसोई ,पूजा घर ,बाथरूम ,कुआँ ,अस्तबल आदि के निशान है। गुफा के अंदर दरवाजा नहीं होता था। बड़े बड़े पत्थरों से गुफा का मुहँ बंद किया जाता था। आज टूरिस्ट को दिखाने कई गुफा को खोला गया है। अब पुरे सीटी में बड़े बड़े गुफा को काट केर होटल बना दिया गया है। होटल में पंखा ,AC ,हीटर की जरुरत नहीं पड़ती है। रूम के बहार कैसा भी मौसम हो गर्मी सर्दी पर रात को रूम में ठंडा हो जाता है। पुरे सीटी के होटल बहार से गुफा दिखेगा और अंदर से बहुत सूंदर सब सुबिधा वाला। क्लब ,हॉल, रेस्टुरेंट ,स्पा सब है। पुराना सभ्यता का कल्चरल प्रोग्राम रात को गुफा के अंदर दिखया जाता है। हॉट एयर बैलून से सीटी का नजारा देखते ही बनता है। 





 














 

सोमवार, 21 अगस्त 2023

#CAPPADOCIA#HOT AIR BALLON #TURKEY

                             कप्पाडोसिया  में हॉट एयर बैलून की रोमांचक सवारी 

             कप्पाडोसिया तुर्की के एशियाई भाग में है। कप्पाडोसिया विशिष्ट चट्टान और सुन्दर गर्म हवा वाले गुब्बारे के लिये जाना जाता है। गुब्बारा साल भर उड़ता है पर मौसम ठीक होना चाहिए। सूर्योदय के पहले उड़ाया जाता। सुबह 3 -4 बजे सभी होटलों से टूरिस्टों को लेकर उड़ान के जगह में ले जाकर जमा करते है।चाय ,नास्ता कराते है।  फिर हर बैलून में 25 लोगो को चढ़ाते है। सूर्योदय तक सारा गुब्बारा तैयार हो जाता है।फिर एक साथ करीब 150-160 गुब्बारा आसमान की ओर बढ़ना शुरू होता है। ऐसा सुन्दर नजारा देखते ही बनता है।करीब 800 मीटर  ऊपर जाने के बाद अलग अलग घाटी में गुब्बारों को ऊपर नीचे करते हुए दिखाते है।एक तरफ चन्द्रमा डूबना शुरू होता तो दुसरी तरफ सूरज उगते जाता है। नजारा देखते ही बनता है। सुबह 5से 6 बजे तक ऐसा ही चलता है। फिर जब नीचे आजाते है तब सबो का शैम्पीयन से स्वागत करते है और सर्टीफीकेट दिया जाता है।7 बजे सुबह तक होटल पहुंचाते है।कप्पाडोसिया कम से कम तीन दिन का प्रोग्राम बना कर आना चाहिए,यहाँ  बहुत सा घूमने और देखने का जगह है।   










    





 

शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

#BOSPHORAS STRAIT#CRUISE RIDE#ISTANBUL

                   इस्तांबुल पार्ट तीन 

                            बोस्फोरस जलसंधि 

              बोस्फोरस जलसंधि काला  सागर को  मरमरा सागर से जोड़ती है। इस्तांबुल आने पर बोस्फोरस क्रूज़ में जरूर राइड करना चाहिए। एक डेढ़ घंटा जलडमरू में घूमने पर सारा मोनोमेंट, ऐतिहासीक बिल्डींग,दर्शनीय जगह बोटिंग करते ही दिखते जाता है। यहाँ का प्राचीन रोमन डोलमाबाचे पैलेस ,हिप्पोड्रोम ,गोल्डन हॉर्न व्यूजा आदि का नजारा आराम से देखते हुए बढ़ते जाओ।  










#ISTANBUL#ISTIKLAL STRREET#TAKSIM SQUARE#SPICE BAJAR#GRAND BAJAR

                      इस्तांबुल पार्ट 2 

       इस्तांबुल का चौक चौराहा भी बहुत ही खूबसूरत है। यहाँ का इस्तिक़लाल स्ट्रीट ,तकसीम स्क्वायर खूब बड़ा सा है जो की टूरिस्ट से भरा रहता है। यहाँ का स्पाइस मार्किट में टर्की में होने वाले सारे तरह का मेवा और मसाला का बहार देखते ही बनता है.मार्केट सैकड़ो साल पुराना है।यहाँ का ग्रैंड बाजार भी सैकड़ो साल से चल रहा है। दुनिया का क्या सामान यहाँ नहीं मिलता है। मार्किट एकदम साफ सुथरा सूंदर नक्कासी वाला। पूरा टूरिस्ट से भरा हुआ। लोकल लोग तो बाजार करने आते ही है ,पर टूरिस्ट जरूर घूमने आते है।






  

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

#TURKEY#ISTANBUL

                   टर्की  इस्तांबुल 

                    तुर्की यूरेशिया में स्थित एक देश है। इसका एक भाग एशिया में और दूसरा भाग यरोप में पड़ता है। तुर्की के तीन तरफ सागर है। उत्तर में काला सागर ,पश्चिम में एजियन सागर और साउथ में भूमध्य सागर है। मुस्लिम देश है पर पूरा देश यूरोप पैटर्न में बसा हुआ है। तुर्की की राजधानीअंकारा है। यहाँ का सबसे बड़ा शहर इस्तांबुल है। 

                                                इस्तांबुल 

             इस्तांबुल बहुत ही सुन्दर शहर है। मुस्लिम देश होने के कारन यहाँ बहुत सारा मस्जिद है। खुले विचार के लोग है। यहाँ का दो मस्जिद बहुत फेमस है। ब्लू मस्जिद ओर हेगिया सोफिया मस्जिद। कोइ भी टूरिस्ट जा कर देख सकता है। बस महिलाओं को सर ढांकना होता है। मस्जिद बहुत सुन्दर है। सैकड़ों साल पहले चर्च था पर फिर कुछ भाग को तोड़ कर मस्जिद बना दिया गया था। फिर कुछ साल पहले म्युसियम बनाया गया अब फिर से मस्जिद हो गया है।