बुधवार, 28 अप्रैल 2021

#ITALIAN#BASIL

                                   इटालियन बेसिल (तुलसी )

                          हमारे देश में तुलसी पूजी जाती है और औषधी के रूप में उपयोग किया जाता है। परंतु इटालियन तुलसी एक हर्ब के रूप में जाना जाता है जो औषधी के अलावा खाना पकाने के भी काम आता है। पीजा ,पास्ता ,सूप,चाय,सलाद  अनेक डिसेस में ऊपर से इसकी पत्तियों को बारीक काट कर या सुखी पत्तियों को मसल कर खाने में छिड़का जाता है। जैसे हमलोग कसूरी मेथी भोजन बनाने में उपयोग करते है वैसे ही इटालियन बेसिल का उपयोग किया जाता है। मुलता अफ्रीका और साउथ ईस्ट एशिया इसकी  उत्पत्ति स्थान है।  
         बीज से असानी से इसे लगा सकते है.बीज से जब पौधा आने लगता है तो एकदम भाजी जैसा लगता है।  जब पौधा 5- 6 इंच का हो जाता है तो ऊपर से पत्तियों की कटाई छटाई कर के पत्तों को सूखा कर एयर टाइट बॉक्स में रख लेना चाहिए। जब  जरुरत हो भोजन में डाल सकते है। हर 15 दिन में फिर से पत्तियां तोड़ने लायक तैयार हो जाती है। एक बा रपौधा तैयार हो जाता है तो 2 -3 साल तक बेसिल पत्तियां मिलते रहता है।पत्तियों को नहीं तोड़ने पर पौधा पुराना होने पर 1 -5 फ़ीट हाइट का हो जाता है।इंडियन तुलसी जैसा ही अनेक आकर ,प्रकार,रंग और खुशबू में बेसिल पाया जाता है। 



     


रविवार, 25 अप्रैल 2021

#IMPATIENS FLOWER#BUSY LIZZIE

                         इम्पेशन्स फूल 

                   इम्पेशन्स का पौधा बालसम फैमिली का है। साल में एक बार ही फूल खिलता है पर एक बार फूल आने के बाद 3 -4 महीना तक खिलता ही रहता है। जनवरी में कटिंग करके पौधा तैयार करने पर अप्रैल तक पौधा फूल देने के लिये तैयार हो जाता है जुलाई तक बहुत फूल होता है पर ज्यादा वारिश होने पर फूल होना बंद हो जाता है। इसे क्यारी और गमले दोनों जगह लगा सकते है। इम्पेशन्स का पौधा को सुबह का 2 -3 घंटे का धुप काफी होता है। थोड़ा छाँव में पौधा होना चाहिए। पानी भी पौधे को ज्यादा नहीं होना चाहिए। मिट्टी में पानी ड्रेन हो जाना चाहिए। छोटा पौधा होता है पर फूल से भरा होने के कारन एकदम गुलदस्ता जैसा लगता है। ठन्डे प्रदेश में ही होता है। लाल ,गुलाबी ,बैगनी ,ऑरेंज आदि रंगो में फूल खिलता है। एक बार पौधा लगाने पर कम से कम 3 -4 साल तक भरपूर फूल ले सकते है। बस हर साल समय पर काट छांट करते रहना चाहिए। इसका लातिन नाम बूसी लिज़्ज़ी भी है।





 

शनिवार, 24 अप्रैल 2021

#TEDDY BEAR SUNFLOWER

                        टेडी बीयर सनफ्लॉवर 

              टेडी बीयर सूरजमुखी का पौधा छोटा झाड़ी नुमा 2 -3 फ़ीट हाइट का होता है। इसका फूल  2 -3  इंच गोलाई लिये सॉफ्ट पॉम पॉम जैसा होता है। इसके गद्देदार सॉफ्ट फूल के कारन इसका नाम टेडी बीयर पड़ा है। ये मूलता नार्थ अमेरिका का पौधा है। इसे क्यारी में लाइन से लगाने पर जब एक साथ पीला पीला फूल खिलता है तो इसकी छठा देखते  ही बनती है।एक पौधा में कम से कम 3-4 फूल खिलता है। बीज द्वारा पौधा तैयार किया जाता है। इसके बीज को भून कर खाया भी जाता है। खाने में टेस्टी के अलावा बहुत फायदा मंद भी होता है।देशी सूरजमुखी का पौधा बड़ा और फूल भी बड़ा होता है और इसके बीज से तेल निकालने के लिये इसकी खेती की जाती है। टेडी बीयर सूरजमुखी का पौधा छोटा होने के कारन इसे सजावटी पौधे के रूप में गार्डन में लगाया जाता है। जनवरी फरवरी में बीज लगा कर पौधा रोपण करने पर अप्रील मई के महीने में इसमें खूब फूल होता है। 





    

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

#KRISHNAKAMAL#PASSION FLOWER#PASSIFLORA#CRUCIFIXION FLOWER

                         कृष्णकमळ  , राखी फूल , कौरव पांडव फूल 

           कृष्णकमळ का पौधा झाड़ीनुमा  बेलदार सदाबहार फूल का पौधा है। करीब -करीब साल भर  इसमें फूल खिलता है। इसमें फल भी लगता है। इसका पौधा कटींग से आसानी से लग जाता है। ओरीजनल पौधा में नीले रंग का फूल खिलता है। आजकल नर्सरी में हाईब्रीड पौधा मिलता है जिसमे कई रंग का फूल होता है। लाल ,गुलाबी ,सफ़ेद ,नीला आदि रंग के फूल होते है। 

         इसका फल 2-3 इंच का अंडाकार आकार में होता है।इसका फल कच्चे में  हरा होता है और पकने पर पीला।पका फल के अंदर गूदे में बारीक बारीक काला काला बीज होता है। गूदे से जूस बनता है। इसका जूस बहुत ही फायदेमंद होता है। 

   इस फूल का डिजाइन एकदम राखी जैसा होता है ,इसलिए इसे राखी फूल बोला जाता है। फूल के बीच में 5 दल और उसके चारो ओर घेरे में 100 पंखुड़ी होने के कारन इसे कौरव पांडव फूल भी बोला जाता है। जीसस क्राइस्ट को सूली में चढ़ाया गया था इसके आकर के कारन इसे क्रुसिफिकेशन फूल भी बोला जाता है। 

 पहाड़ में कृष्णकमळ के फूल में हमेशा फल होते दिखा है ,शयद वहां का मौसम के कारन पर मैदानी इलाका में फूल तो हमेशा होता है पर फल होते कभी नहीं दिखा।   










शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

#ROSE#GARDEN#OOTY

                      गुलाब   उद्यान 

             ऊटी का गुलाब उद्यान 10 एकड़ में फैला हुआ है। 1995 में  करीब 20000 वेराइटी गुलाब के पौधों से गुलाब उद्यान की शुरुआत हुई थी।यहाँ मिनिएचर गुलाब ,हाईब्रीड गुलाब ,काला ,हरा आदि अनेक रंगो के गुलाब लगे हुए है।पहाड़ में गार्डन होने के कारन  5 लेयर में पौधों का अरेजमेंट किया गया है।जिससे गार्डन की सुंदरता में चार चाँद लग गया है। यहाँ पर पुरे दुनिया से मिला पौधा में रंग बिरंगी गुलाब के फूल देखते बनता है। जयललिता के नाम पर भी एक गुलाब है। ऊंटी का क्लाइमेट गुलाब के लिये बहुत ही उपयुक्त है, इसलिए यहाँ करीब -करीब साल भर  गुलाब खिलता है। मई के महीने में फ्लावर शो भी होता है। तमिलनाडु हॉर्टीकल डिपार्टमेंट द्वारा गार्डन की देख भाल होती है। ऊंटी में साल भर टूरिस्ट आते है। लाखों लोग हर साल गुलाब बाग देखने आते है।