शुक्रवार, 28 सितंबर 2018

VIGELAND SCULPTURE PARK IN OSLO

                  VIGELAND PARK OSLO

         ओस्लो में विगलैंड के मूर्तिकला पार्क

                  विगेलैंड पार्क दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ती पार्क है। नॉर्वे के ओस्लो में एक नायाब मुर्तीयो वाला पार्क है। गुस्ताव विगलैण्ड ने 40 वर्षों में 200 मूर्तियों को रूप दिया था।जो की  कांस्य ,ब्रोन्ज ,ग्रेनाईट द्वारा निर्मित है.सैकड़ों एकड़ में पार्क फैला हुआ है। पार्क के बीचो -बीच ग्रेनाईट का एक 17 . 3 मीटर के करीब ऊँचा पिलर
बना है जिसमे करीब 121 मूर्तियां उकेरा हुआ है। पार्क के बीच में एक फव्वारा है जिसके चारो तरफ कांस्य का पेड़ और उसमे भी मुर्तिया है।हर मूर्ती जीवन पथ की कहानी जन्म से मृत्यु को दर्शाती है। मानव के गिरावट और शैतानी शक्ति का प्रतिनिधीत्व करती है। पार्क के बीच में एक छोटा नगा बच्चा का मूर्ती है जिसे एंग्री बॉय नाम दिया गया हो जो की पार्क में काफी लोकप्रिय है। हर आने वाले लोग उसके साथ तस्वीर जरूर लेते है। हमलोग भी लिये। पूरा पार्क ही बहुत सूंदर है। मूर्तियों के अलावा गार्डन भी बहुत बड़ा और सूंदर देखने योग्य है। और मजे की बात तो ये है की कोई टिकट भी नहीं लगता है। साल भर सारे दुनिया से टूरिस्ट आते और देखते है.













कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें