रविवार, 5 अप्रैल 2020

MELASTOMA

                      मालाबार   मेलास्टोमा

             मेलास्टोमा एक वैगनी फूल वाला जंगली पौधा है। इसकी करीब 50 से 60 प्रजातियां है। मूलता जापान, ऑस्ट्रेलिया का पौधा है। इसका पौधा में  1 -5 फूल गुच्छे में होता है ,एक फूल में 5 पंखुड़ी होता है।आमतौर से घास के मैदान में फलता -फूलता है। बहुत देश में इसे औषधीय पौधा माना जाता है।अमेरिका में इसे हानिकारक घास माना जाता है। भारत में इसे मालाबार मेलास्टोमा नाम से जाना जाता है। करीब -करीब साल भर इसमें फूल होता रहता है।हर वार फूल हो जाने के बाद थोड़ा कटाई -छटाई करने पर पौधा का शेप अच्छा दिखता है।आखिर है तो जंगली पौधा तेजी से नहीं तो फैलता रहता है।





   

            

शनिवार, 4 अप्रैल 2020

BLUE HIBISCUS

                       नीला   जासवंत  का  फूल

           बहु शाखा वाला  वैगनी फूलों वाला झाड़ी नुमा नीला जसवंत फूल का पौधा होता है।ब्लू बर्ड इसका लातिन नाम है। पौधे को उचित कटाई छटाई करते रहने पर बाहरों मास भरपूर फूल खिलते रहता है। नमी और धुप दोनों पौधे को चाहिए।
  वैसे तो लाल जासवंत  का फूल वाला पौधा सभी कोइ जानते है। पूजा में जहाँ फूल काम में लिया जाता है वहीं औषधीय गुणों से भी भरपूर जासवन्त का पौधा होता है। आज कल नर्सरी मे अनेक रंगो वाला फूल वाला इसका पौधा मिलता है। लाल ,गुलाबी ,नारंगी सफ़ेद ,पीला आदि रंग के फूल। परन्तु हाईब्रीड पौधा में फूल भी कम होता हैऔर  देख भाल भी ज्यादा करना पड़ता है।
    मेरे पास लाल ,सफ़ेद,गुलाबी और वैगनी फूलो वाला पौधा है।वैगनी रंग वाला फूल कम ही लोग जानते है। कुन्नूर में बहुत देखने मिल जाता है। पहाड़ होने के कारन धुप भी भरपूर मिलता है और वर्षा  होने के कारन नमी भी बना रहता है। वहां के मौसम में सभी रंगो के साथ वैगनी भी खूब खिलता है।वैसे रायपुर में अभी तक देखने नहीं मिला है।