शुक्रवार, 31 जनवरी 2020

PILEA MUSCOSA

                        पिलाया म्यूकोसा

        पिलाया म्यूकोसा तेजी से बढ़ने वाला लता है। इसे हैंगिंग बास्केट में लगाना चाहिए। इसका मूल स्थान मेक्सिको ,फ्लोरिडा ,वेस्ट इंडीज़ आदि देश है। इसकी पत्ती हल्की हरी और ओवल आकार में होती है।गमले में जब पौधा लटकता है तो बहुत ही खूबसूरत दीखता है। 3 -4 फ़ीट ही लटकता है।






       

बुधवार, 29 जनवरी 2020

MONEY PLANT

                       मनी  प्लांट

                मनी प्लांट मलेशिया ,इण्डोनेशिया मूल का लता रूप में पसरने वाला पौधा है। इसकी पत्तियां ह्रदय आकर की सदा हरी भरी रहती है। गर्मियों में घर में हरे भरे पौधा देखने में अच्छा लगता है ,साथ ही पौधा घर के वातावरण को भी शुद्ध बनाता है और ताजी हवा भी लता से आती  है। मनी प्लांट का पौधा बहुत ही आम पौधा है अधिकांश  घरो में देखने मील ही जाता है। इसका पौधा कटिंग से आसानी से लग जाता है। चाहे गमले में लगाए या घर के अंदर गुलदस्ते में पानी में डाल कर सालों साल सजा सकते है। गार्डन में जमीन में किसी भी पेड़ के नीचे  लगाने पर पेड़ से खाना पानी लेकर बहुत ही तेजी से बढ़ता है और पत्ता भी खुब बड़ा और चमकदार होता है।
  किमबदन्ती ये भी है की मनी प्लांट चुरा कर लगाना चाहिए तो खुब मनी होता है और पौधा भी तेजी से बढ़ता है। लेकिन ये सब बातें बस ऐसे ही बोला जाता है। कोइ भी कभी भी कहीं भी पौधा लगा सकता है।उचित देख रेख करने पर पौधा अच्छे से बढ़ता रहता है।



  

गुरुवार, 23 जनवरी 2020

FITTONIA ALBIVENIS

                            फिटोनिआ अलबिवेनिस
                                        नर्व प्लांट

                       फिटोनिआ साउथ अमेरिका के वर्षा वन में पाया जाने वाला पौधा है। पेरू ,कोलम्बिया ,ब्राजील आदि देशों में पाया जाता है।वैसे सभी मौसम इस पौधे को सूट करता है. पौधे को  तेज धुप और ज्यादा रोशनी नहीं  चाहिए। और पानी ज्यादा नहीं चाहिए पर पानी का निकासी होना जरूरी है।घर में गमले मे लगा सकते है पर पानी निकासी का ध्यान देना चाहिए। गमले में खूब पेबल्स भर देना चाहिए। टेरेनियम भी बना कर घर में सजा सकते है।इसकी पत्ती चमकदार  हरे रंग की होती है।पौधा 3 -6 इंच का होता है और 12 -18 इंच तक ही फैलता है। जुलाई -अगस्त के महीने में इसमें खूब छोटा -छोटा पीले रंग का फूल खिलता है।इसे नर्व प्लांट भी बोला जाता है।फूल होने के बाद कटाई छटाई  जरूर करना चाहिए। कोयोंकी पौधा में  फूल से ज्यादा सूंदर इसकी पत्ती ही  शोभा देती है।




      

सोमवार, 20 जनवरी 2020

MONSTERA DELICIOSA

                          मॉन्स्टर  डेलीसिओसा
                                   राक्षस प्लांट
                               स्विस चीज प्लांट

           मॉन्स्टर डेलीसिओसा पौधा  मैक्सिको के पनामा में पाया जाने वाला एक सदाबहार प्रजाति का बेलदार पौधा  है। इसका पत्ता गहरे हरा रंग का चमकदार ह्रदय आकर का होता है। गमले में पौधा 2 -3  फ़ीट का ही रहता है। जमीन में लगाने पर 2 -3 मीटर हाइट हो जाता है। किसी बड़े पेड़ के सहारे में लगाने पर 20 मीटर से भी ज्यादा इसकी हाइट हो जाती है। इसका फूल सफ़ेद रंग का होता है और फूल में ही इसका फल मक्का के जैसा होता है। इसका फल मीठा होता है और इसे खाया जाता है। शायद इसके फल  से चीज बनाया जाता होगा इसलिए इसका एक नाम स्विस चीज प्लांट भी है। वैसे पत्ती के आकर प्रकार के कारन इसे राक्षस पौधा भी बोला जाता है।पौधा की पत्ती हमेशा हरा भरा होने के कारनलोग बाग इसे इनडोर और गार्डन दोनों जगहों में लगाते है।बड़े पेड़ के नीचे लगाने पर पौधा अपना खाना और पानी पौधा से लेकर तेजी से बढ़ता जाता है और तेज धुप का सामना भी नहीं करना पड़ता है तथा छाँव भी मील जाता है। गमले में लगा कर यदि घर के अंदर रखते है तो उचित देख भाल की जरुरत होती है।  
 





बुधवार, 1 जनवरी 2020

THUNBERGIA ERECTA

                         थूंबर्गिया   इरेक्टा

           थूंबर्गिया  इरेक्टा का मूल स्थान वेस्टर्न अफ्रीका है,इसका हाइट करीब 4 फ़ीट होता है। ये झाड़ी नुमा पौधा है।इसका फूल बैगनी नीला रंग लिये फनल आकर में 5 पत्र वाला होता है।ये करीब -करीब साल में 3 -4 बार अलग -अलग मौसम में खिलता है। इसका कली सफ़ेद रंग का होता है और फूल बैगनी रंग का खिलता है। पुरे झाड़ में फूल का  बहार एक साथ देखते ही बनता है। तितलीयों ,और छोटी चिड़ियों को अपनी और फूल आकर्षीत करती है।