बुधवार, 12 सितंबर 2018

HELLESYLT NORWAY

                   HELLESYLT  NORWAY

                       हेलेसिल्ट नार्वे

                     तीसरे दिन सुबह 8 बजे हमारा जहाज एक बहुत ही खूबसूरत छोटे से गावँ हेलेसिल्ट में पहुंचा। चारो तरफ ६०० के करीब वैली था, पर आबादी सिर्फ 250 है। नार्वे का सबसे कम आबादी वाला गावँ। यहाँ करीब आधा घंटा हमलोग का जहाज रुका, यहाँ उतरना नहीं था। यहाँ से नॉर्वे का फिजॉर्ड शुरू होता है। करीब 2 घंटा धीरे -धीरे एकदम नैरो फिजॉर्ड के बीच से जहाज गुजरना शुरू हुआ। दोनों तरफ का नयनभिराम दृश्य देखते ही बनता था। घना  जंगल ,पहाड़ ,पहाड़ से बहता झरना। बस देखते जाओ और क्रूज में बैठे -बैठे तस्वीर लेते रहो।  2 घंटा कब बीत गया पता ही नहीं चला। फिजॉर्ड के अंत में फिर एक छोटा सा गांव आगया।हमारा जहाज इस गावँ में जा कर रुका।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें