शनिवार, 26 जनवरी 2019

RALLIAH DAM KI SAIR

                     रॉलीहा डैम की सैर

       26 जनवरी छुट्टी का दिन होने के कारन हमलोग कोटागिरी घूमने निकल पड़े। रास्ते में एक सुंदर रिसोर्ट में बंगाली भोजन का लुफ्त उठाये। हमारे पास टाईम बहुत था ,घर जाने की जल्दी भी नहीं थी। बस क्या था सबों का मूड रॉलीहा  डैम जाने का हो गया।इतने साल से कुन्नूर में रहते है और रॉलीहा डैम का ही पानी पीते है पर संजोग ही नहीं हुआ।रिसोर्ट के पास ही डैम था। 
     रॉलीहा डैम 1941 में बना है ,करीब 310 एकड़ में फैला हुआ है और डैम की गहराई करीब 58 फ़ीट है। घने जंगल के बीच में डैम है। मानसून यदि अच्छा हुआ तो डैम भर जाता है ,तब तो कुन्नूर में हर हफ्ता पानी का सप्लाई होता है। नहीं तो राम भरोसे महीना में एक बार पानी आया तो आया।
     डैम घूम कर सबों को बहुत मजा आया। जंगल में मालाबार गिलहरी भी देखने मिला। बच्चे भी खुश ,आउटिंग भी हो गया। 26 जनवरी की छुट्टी का सदुपयोग भी हो गया।





बुधवार, 23 जनवरी 2019

KADAKE KI THAND

                         कड़ाके की ठण्ड

     इस साल ठण्ड जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। देखते ही देखते मकर संक्रांत और पूस पूर्णिमा भी बीत गया। माघ का महीना भी लग गया लेकिन ठण्ड है की कम ही नहीं हो रहा है। कभी धुंध तो कहीं ओस का बून्द का जमना। बस कुन्नूर का मौसम का यही हाल है।
  अब ठण्ड अधिक है तो अलाव जलाना तो बनता ही  है। अलाव तापते -तापते बचपन में मुंशी प्रेमचंद की कहानी पूस की रात बरबस याद आ गई। कैसे नायक हल्कू और उसका कुत्ता जबरा पूस की कड़कड़ाती रात में खेत की रखवाली अलाव तापते हुए करता है ,और नील गाय खेत चर जाती है।
    बच्चों की बड़े दिन की छुट्टी होने के कारन घर में रौनक हो गया था।  दिन भर मौज मस्ती में बीत जाता है। कभी घुड़साल तो कभी हेलीकॉप्टर का प्रोग्राम कभी घूमने फिरने में कैसे दो महीना बीत गया पता ही नहीं चला। अब तो कुन्नूर की खट्टी -मीठी याद लेकर जाने का समय भी हो गया है। बच्चों की अगली छुट्टी का इंतजार करना होगा। 






सोमवार, 21 जनवरी 2019

HELIPAD ACTIVATION IN COONOOR

                                  हेलीपैड  एक्टिवेशन

          कुन्नूर के वेलिंग्टन एरिया में  हेलीपैड है। कुन्नूर में कोई एयरपोर्ट तो नहीं है पर हेलीपैड होने के कारण कोई भी खास अवसर हो खास लोग को हेलीकॉप्टर  से आना हो तो वेलिंग्टन का हेलिपैड यूज़ होता है। कुन्नूर में हमेशा हेलीकॉप्टर  घर के छत से चक्कर लगाते दिख ही जाता है। आज कुन्नूर में  हेलीपैड एक्टिवेशन हो रहा था। राहुल का साथ मिला फिर क्या था, चल पड़े वेलिंग्टन हेलीपैड में एक्टिवेशन देखने। नजदीक से हेलीकॉप्टर को उड़ते उतरते फिर उड़ते देख कर बड़ा अच्छा लगा।कितना तो प्लेन में बैठे है पर हेलीकॉप्टर को उड़ान भरते देखना और राहुल का बताना की कैसे उतरता है कब किस  डायरेक्शन में और क्यों घूमेगा  सब समझाना बताना देखना बहुत ही अच्छा लगा।



बुधवार, 16 जनवरी 2019

HOLIDAY IN GOA

                                    गोवा की सैर

         गोवा चारों तरफ से समुन्द्र से घिरा हुआ है। दुनिया भर से पर्यटक गोवा घूमने आते है। गोवा की राजधानी पणजी है। पणजी में मांडवी नदी और समुन्द्र दोनों के संगम का दृश्य बहुत ही मनोरम है। गोवा में अलग -अलग एरिया में अलग -अलग बीचेस मौजूद है। गोवा शीफूड के लिये भी जाना जाता है।
   गोवा 3 -4 बार पहले भी जाना हुआ था. अलग -अलग बीच में रुके बीच और शीफूड का मजा लिये। इस बार फैमली फक्शन में जाना हुआ। फंक्शन और बीच का मजा लिये।सनराइज -सनसेट देखे। पणजी में 40 साल पहले गए थे। इस बार मौका मिला फिर पणजी घूमने गए। वहाँ का चर्च ,चौक बाजार घूमे। बहुत बदलाव देखने मिला। 3-4 दिन कैसे बीत गया पता ही नहीं चला।