शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

#KAIVALYA#DHAM#JAIN#TEMPLE#KUMHARI

                    कैवल्य धाम जैन मंदिर 

                   रायपुर के पास कुम्हारी में खारुन नदी के तट में कैवल्य धाम मंदिर स्थित है। यहाँ एक ही परिसर में चंद्रकार आकार में 29 मंदिर है। सफ़ेद मकराना पत्थर से बना शानदार नक्काशी की गयी है। बीच में बड़े मंदिर में भगवान आदिनाथ विराजित है और अगल बगल के मंदिर में 24 तीर्थंकर की प्रतिमाएं है। इसके अलावा भैरव ,और तीन देवी देवताओं की मूर्ति भी है। परिसर में साधु साध्वीयों के लिये आश्रम ,विश्राम गृह ,चिकत्सा केंद्र ,भोजनालय आदि भी है। पूरा परिसर 32 एकड़ में फैला हुआ है। पूरा परिसर का भव्यता देखते ही बनता है। 2008 में मंदिर बन कर तैयार हुआ है। मंदिर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। 29 मंदिर ऐसे परिसर  में कतार बद्ध है की सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पूरा परिसर जगमगा जाता है। जैन के अलावा कोइ भी मंदिर जा कर दर्शन कर सकता है।








 

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

#BELUR#MATH#WEST#BENGAI

                          बेलुड़   मठ  

                 बेलुड़ मठ पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के तट पर है। यहाँ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है। इसकी स्थापना स्वामी विवेकानंद ने 1887 में की थी।विवेकानंद रामकृष्ण के प्रमुख शिष्य थे। विवेकानंद जब विदेश यात्रा के बाद दखिनेश्वर पहुंचे तो उनको अंदर आने नहीं दिया गया उन्हें जात बहार कर दिया गया था क्योंकि वे विदेश की धरती से वापस आये थे। फिर वे हुगली पार दखिनेश्वर मंदिर के सामने बैठ गए और वहीं से अपने गुरु का ध्यान करते थे। और फिर वहीं आश्रम बनवाये। उनके गुरु पहले ही बता दिए थे की वे अल्पायु है। विवेकानद अंतिम समय तक यही रहे और यहीं समाधि लिये। बेलुड़ मठ में विवेकानंद के अलावा माँ शारदा और रामकृष्ण जी का भी मंदिर है। यहाँ एक म्यूजियम भी है। गंगा किनारे एकदम शांत एकांत मोहाल में है। यहाँ आने पर बहुत ही शांति मिलती है।