गुरुवार, 20 अगस्त 2020

#HIBISCUS

                     बगिया में लाल  जासवंत की  बहार  

                    जासवंत का पौधा करीब- करीब सारी दुनिया में पाया जाने वाला पौधा है। इसमें अनेक रंगो का फूल करीब -करीब साल भर खिलता है। इसे  झाड़ी नुमा पेड़ भी बोल सकते है। औषधी गुणों से भर पुर अनेक बीमारियों में इसके फूल और पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। ।लाल ,गुलाबी,सफ़ेद,पीला,नारंगीआदि रंग के फूल इसमें होते है।  पर लाल रंग का जासवंत फूल का बात ही कुछ और है, जब खिलता है तो पूरा पेड़ भर जाता है।लाल रंग का जासवंत फूल का धार्मिक महत्व भी  बहुत है. गणेश भगवान  और देवी माँ का प्रिय फूल है। नवरात्र में तो यही फूल  चढ़ाया जाता है।दवाई के आलावा चाय बनाने में भी उपयोग किया जाता है, इस चाय का स्वाद थोड़ा खट्टा  होता है,और हर्बल टी के रूप में उपयोग किया जाता है।हवाई देश में लड़कियाँ अपने कान में इसका फूल लगती है। पीला जसवंत का फूल हवाई का स्टेट फूल है, और हेति का राष्ट्रीय पुष्प जसवंत ही है।






 


 

 

  

सोमवार, 17 अगस्त 2020

VERIGETED CREPE GINGER

                         VERIGETED CREPE GINGER 

                                RHIZOME  COSTUS

           वेरिगेटेड क्रेप जिंजर का पौधा एक सजाबटी एशियाई देश का पौधा है। इसकी पत्ती हरे रंग की सफ़ेद धारी लिये होती है.हर पत्ते के बाहरी बॉर्डर में सफ़ेद रंग का बॉउंड्री ऐसा लगता है जैसे किसी ने ब्रश से सफ़ेद रंग लगा दिया है। । पौधे को जमीन और गमले दोनों में लगा सकते है। पौधा 3 -4  फ़ीट हाईट का ही होता है। गर्मी और बरसात में इसका ग्रोथ अच्छा होता है ठण्ड में थोड़ा रुक जाता है। पौधे का जड़ अदरख जैसा  होता है ,इसलिए इस पौधे का नाम क्रेप जिंजर है। कटिंग और जड़ दोनों तरह से लगा सकते है। ज्यादा देख भाल भी नहीं करना पड़ता है। 



शनिवार, 15 अगस्त 2020

#IMPATIENS #BALSAM FLOWER

                           BALSAM    FLOWER  

                                    चिरया का फूल 

         चिरया का फूल बहुत ही साधारण पौधा है। इसका पौधा भारत और आस पास के छेत्र मे आसानी से देखा जा सकता है। बरसात मे बीज द्वारा लगाया जाता है। एक बार बीज डालने पर महीना भर में पौधा निकल जाता है। क्यारी में पौधा रोपण करने पर जब एक साथ फूल खिलता है तो देखते ही बनता है। पौधा ज्यादा बड़ा भी नहीं होता है 1 -2 फ़ीट ही हाईट होता है। इसमें सिर्फ एक ही प्रमुख स्टेम होता है और उसमे से ही फूलऔर पत्ती  निकलता है। पत्ती दाँतदार गहरे हरे रंग का होता है।  आजकल हाईब्रीड छोटा अनेक रंगो वाला पौधा का बीज मिलता है। इसमें सिंगल पत्र और डबल पत्र वाला फूल होता है। फूल हल्का और थोड़ा भीना भीना खुश्बू  लिये होता है।चिरया का फूल लाल ,गुलाबी ,सफ़ेद ,बैगनी आदि रंगो में होता है। अलग अलग प्रान्त में अलग नामो से जाना जाता है। चिरमरी ,दुपाटी बॉलसम ,चिरया आदि इसके नाम है।फूल रोज खिलता और दूसरे दिन झड़ जाता है। एक दिन का ही मेहमान होता है। पर पौधा महीनों रहता है और खिलता रहता है और गार्डन का शान बन जाता है।   


 

गुरुवार, 13 अगस्त 2020

ERANTHEMUM LAXIFLORUM SHOTING STAR

                                      लेक्सीफ्लोरम   शूटिंग  स्टार 


                 लेक्सीफ्लोरम एक ऑरनामेंटल पर्पल रंग का पांच पत्रों वाला ,तारा शेप का छोटा झाड़ी नुमा, फिजी देश का पौधा है। इस पौधे की हाईट 2 -3 फ़ीट से ज़्यदा नहीं होती है। ठण्ड में कम खिलता है। गर्मी से बरसात तक छोटे छोटे तारा आकार के फूल गुच्छे में खिलता है। धुप पूरा मिलना चाहिए पर थोड़ा छाव भी होना चाहिए। पानी भी कम डालना होता है। तभी फूल का बहार देखते ही बनता है। कटिंग से भी असानी से लग जाता है।



 

बुधवार, 12 अगस्त 2020

UMBRELLA PLANT VARIEGATED SCHEFFLERA ARBORICOLA PLANT

                            

                                      अम्ब्रेला    पौधा 


            अम्ब्रेला पौधा ताईवान का ट्रॉपिकल पौधा है।इसका पत्ता हरा क्रीम रंग का चमकदार ओवल शेप में होता है.पत्ता 8 से 10 पत्र वाला होने के कारन छतरी शेप जैसा दिखता है इसलिए अम्ब्रेला पौधा बोला जाता है। पौधा 3  से 5  फ़ीट का हाईट का होता है। पौधे को कम पानी ,हल्का रोशनी और सीधे सूर्य की रोशनी से बचाना चाहिए। पौधे को इनडोर प्लांट के रूप में गमले में या जमीन में सेमी शेड में रखना चाहिए।तभी पत्तियां चमकदार रहेगी। हर साल बरसात में पौधा का थोड़ा कटाई छटाई  कर देने पर पौधा का शेप भी अच्छा दीखता है।


   


          


                       


               

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

FIRST LOVE FLOWER

                        फर्स्ट लव फ्लॉवर 

               फर्स्ट लव फ्लॉवर का पौधा करीब एक फ़ीट का होता है। एक लाईन से अनेक पौधा लगाने से जब फूल होता है तब  इसकी छटा देखते बनती है। इसकी पत्तियां गहरे हरे रंग की पतली और लम्बी होती है। नया पत्ता लाल रंग का होता है, और फूल उसी में गुच्छे में लगता है।फूल चटक लाल रंग का होता है। कली से फूल बन कर खिलने में कम से कम  20-25 दिन लग जाता है। 8 छोटा -छोटा कली मील कर एक गुच्छा फूल बन जाता है। एक बार फूल खिलने के बाद करीब महीना भर फूल खिला रहता है। फूल देखने में काफी आकर्षक होता है। फूल सुख जाने के बाद पौधा का कटाई छटाई कर देने पर पौधा का शेप भी सुन्दर दिखता है,और अगले साल फूल भी ज्यादा होता है।  जून से अगस्त के बीच ही फूल का मौसम रहता है।