बुधवार, 29 मई 2019

BHISHAN GARMI

                        भीषण  गर्मी
               भीषण गर्मी से हाल बेहाल

       इस बार इतना ज्यादा गर्मी पड़ रहा है की दिन भर AC -कूलर में रहकर भी परेशानी लग रहा है।सूरज आग वर्षा रहा है। पशु -पक्छी ,चिडीया -मैना का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। पेड़ पौधा तो बहुत ही नाजुक है। गार्डन का भी बुरा हाल हो रहा है। सारे पौधे जिन्दा तो है पर पत्ती सब सूरज की गर्मी से जल रहा है। 40 डिग्री तक तो चल जाता है पर जैसे जैसे पारा 45 पार हुआ की नहीं लू वाला गर्मी सहन के बहार हो जाता है। ऊपर से नौ तपा चल रहा है फिर क्या हाल बेहाल होना ही है। अब तो एक बारीश का इंतजार है। बारीश हो जाने पर लू से तो राहत मिलेगा ,गर्मी तो अभी 2 महीना रहेगा ही।



       

रविवार, 19 मई 2019

JASMINE FLOWER

                       मोगरा फूल

                       खुशबूदार सफ़ेद फूल मोगरा

       मोगरा गर्मियों में खिलने वाला एक खुशबूदार सफ़ेद फूल है। इसकी भीनी -भीनी खुशबू तन -मन में ठंडक का अहसास करती है।यह  पुरे एशिया में पाया जाता है। इंग्लिश में जास्मीन बोला जाता है। भारत में अलग -अलग प्रान्त में अलग नाम से जाना जाता है। मोगरा ,बेली ,मल्ली ,बेला इत्यादी प्रचलित नाम से जाना जाता है। इसकी खुशबू के कारन इस फूल से  इत्र बनाया जाता है। इसके अलावा कॉस्मेटिक में भी इसका इस्तमाल होता है।  मोगरा औषधी गुणों से भी भरपूर है। इसका फूल ,पत्ती ,तना और जड़ सब बहुत सी बीमारीओं में दवाई के रूप में उपयोग किया जाता है।इसके अलावा बेनी ,गजरा भी बनता है। पूजा के काम तो आता ही है इसके अलावा दक्छिन भारत में बेनी लगाने का बहुत ही प्रचलन है। चाहे किसी भी उम्र की महिला हो ,बच्ची हो या हो बुजुर्ग बेनी जरूर लगाती है।
   एक बार मोगरा का पौधा लाइन से क्यारी में लगाने पर हर साल गर्मियों में फूल का बहार रहता है। हर साल बरसात में फूल हो जाने के बाद कटींग कर देना पड़ता है।  8 -10 साल तक यही क्रम दोहराते रहना पड़ता है। फिर फूल का मात्रा कम होने लगता है। बरसात में सारे पौधों को निकाल कर फिर से कटींग लगा देने पर फिर 8 -10 साल तक फूल का मजा ले सकते है।
   फिलीपींस का राष्ट्रीय पुष्प मोगरा का फूल ही है।




  

शनिवार, 11 मई 2019

HAPPY MOTHERS DAY

                     मातृ  दिवस

                मातृ दिवस पर सभी मांओं को शुभकामनाएं।
     आज कल हर दिन पुरे दुनिया में अलग -अलग दिन खास दिन मनाया जाता है। 1908 में वेस्ट वर्जीनीया में एना जार्विस के प्रयास से मदर्स डे मनना शुरू हुआ। 1914 से पुरे दुनिया में आज के दिन को मातृ दिवस के रूप में जाना जाने लगा।
  माँ तो माँ होती है, अपने बच्चों का ख्याल रखना ,पालन -पोषण करना सभी माँ करती है। बच्चा कितना भी बड़ा हो जाया माँ उसके लिये दिल से दुआ करती ही है।आज के भाग दौड़ की दुनिया में परिवार दूर -दूर रहता है इसलिए अच्छा ही है खास दिन बना हुआ है और उस खास दिन में गिफ्ट देकर पार्टी करके उस दिन को सेलीवरेट करा जाता है।
  मदर्स डे पर कुछ पुराना तस्वीर जिसमे माँ और सासु माँ दोनो के साथ का मिला। वहीं बच्चों का भी बचपन का तस्वीर देख कर बड़ा अच्छा लगा।





  

गुरुवार, 2 मई 2019

BIRD OF PARADISE FLOWER

                            बर्ड ऑफ़ पैराडाइस
 
                                            स्वर्ग के पक्छी

         बर्ड ऑफ़ पैराडाइस का पौधा में बहुत ही कलात्मक फूल होता है। फूल का पंखुड़ी का रचना इस प्रकार है जैसे उड़ता हुआ एक सुंदर चमकीला पक्छी हो। इसका पौधा 4 -5 फ़ीट हाइट का होता है। पत्ती का आकार प्रकार छोटे केले के पौधा जैसा  हरा भरा पत्ता होता है. पौधा लगाने के 6 महीने बाद ही फूल खिलना शुरू होता है। एक बार फूल खिलता है तो हफ्तों तक खिला रहता है। कंद से नया -नया पौधा निकलते रहता है और उसमे फूल होते रहता है।
            बर्ड ऑफ़ पैराडाइस का पौधा साऊथ अफ्रीका का देन है। वहाँ क्रेन (बगुला )फ्लावर फूल के आकर के कारन बोला जाता है।अफ्रीकन पौधा होने के कारन गर्मी में भी फूल खिलता रहता है। पुरे साल करीब -करीब हरा भरा और फूल से भरा होता है।
   वैसे नारंगी ,थोड़ा लाल नीला ,पीला इत्यादी रंगो का फूल होता है। पर मेरे पास सिर्फ पीला -नारंगी वाला ही है।



   

बुधवार, 1 मई 2019

BUTTERCUP FLOWER

                              BUTTERCUPS

               बटरकप फूल का पौधा बहुत ही छोटा 6 -10 इंच साईज का होता है। क्यारी में लाइन से लगाने पर फूल जब खिलता है तो क्यारी देखते ही बनता है। गर्मी से बरसात तक फूल का बहार रहता है। पीला और सफ़ेद क्रीमी रंग का फूल होता है। वैसे 400-500 वेराइटी का बटरकप का पौधा होता है।फूल का पंखुड़ी कप जैसा होने के कारन इसका नाम बटरकप पड़ा होगा।  मेरे पास तो सिर्फ क्रीमसफेद वाला बटरकप का पौधा है जिसमे फूल का बहार देखते ही बनता ही। हर साल कटींग करते जाओ और लाइन से पौधा बढ़ाते जाओ। बस सुबह का धुप और थोड़ा पानी चाहिए। सुबह फूल खिलता है और दोपहर तक फूल बंद हो जाता है। बटरकप का फूल खिला रहता है तो थोड़ा जहरीला होता है इसलिए जानवर भी नहीं खाते है और जब फूल सुख जाता है तो इसका जहर भी ख़तम हो जाता है। अभी तो गार्डन मेंफूल का  बहार ही बहार है।