शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

#MURUGAN#TEMPLE#ELK#HILL#OOTY#TN

              मुरुगन मंदिर एल्क हिल ऊटी 

                 ऊटी के एल्क हिल में घने जंगल के बीच कार्तिक भगवान का एक बहुत ही भव्य मंदिर है। मंदिर के अंदर तो भगवान का नार्मल  मूर्ति  है पर मंदिर के बाहर करीब 10 मीटर ऊँचा मेटल का कार्तिक भगवान का मूर्ति है। यहाँ कार्तिक को मुरुगन बोला जाता है।मंदिर में करीब 300 सीढ़ी है ,पर किनारे रैंप भी बना हुआ है जिससे आसानी से मंदिर में जाया जा सकता है।हर साल जनवरी फरवरी में सलाना उत्सव होता है। कावड़िया लोग मोर पंख और दूध लेकर आते है और अभिषेक करते है।मंदिर जंगल में होने के कारन बहुत ही सुन्दर दिखता है।जंगल होने के कारन सुबह  9 से शाम 6 बजे तक ही खुलता है। बाकी मंदिर की तरह दोपहर को बंद नहीं होता है। 




    







 

गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

#SIDHAGIRI#SHIRDI#SAI#BABA#TEMPLE IN#YEDAPALLI#COONOOR

              साईं बाबा मंदिर एडापल्ली कुन्नूर 

                 कुन्नूर के पास एडापल्ली में सिद्धगिरी पर्वत्त में शिरडी के साई बाबा का मंदिर है। घने जंगल के बीच शांत एकांत वातावरण में बहुत ही सुन्दर मंदिर है। 10 -12 साल मंदिर बने हो गया है। मेन मंदिर में साई बाबा का करीब 7 फ़ीट ऊँचा मार्बल का मूर्ति है,और मूर्ति के सामने स्वम्भू शिवलिंग भी है। मंदिर के प्रांगण में एक बड़ा सा कृष्ण जी का धातु का मूर्ती है। और चारो तरफ सारे देवी देवता वीराज मान है।पंचमुखी हनुमान जी ,विष्णु जी ,लक्ष्मी जी ,श्री यंत्र ,रामदरवार आदि। आज गुरुवार होने के कारन विशेष पूजा अर्चना ,आरती आदि मंदिर में देखने मिला। 





 

रविवार, 23 अप्रैल 2023

#MUTHU#PALLAKKU#FESTIVAL#COONOOR#AMMAN#FESTIVAL

                           मुथु पलक्कू फेस्टिवल कुन्नूर 

                                 अम्मन फेस्टिवल 

                        कुन्नूर में हर साल अप्रैल महीने में अम्मन फेस्टिवल होता है। यहाँ 500 साल पुराना थंथी माता का मंदिर है। 78 साल से हर साल पूरा एक महीना मंदिर से तरह तरह का झांकी निकाला जाता है। खूब आतिशबाजी होता है। एकदम त्यौहार का अलग ही मौहाल हो जाता है। शाम हुआ की पुरे शहर के लोग लोअर कुन्नूर में उत्सव देखने जमा हो जाते है। रोज अलग तरह का झांकी सजावट और बैंडबाजा के साथ निकलता है। सब लोग आतिशबाजी और खेल तमाशा का आनन्द लेते है। हमलोग इस बार अप्रैल में कुन्नूर में होने के कारन रोज उत्सव का आनंद ले रहे है।पूरा लोअर कुन्नूर का सजावट देखते ही बनता है।लोग अंगारों में भी चलते है।    










  






शनिवार, 15 अप्रैल 2023

#THANTHI#MARIAMMAN#TEMPLE#COONOOR#TAMILNADU

                         श्री थांथी  मरियम्मन मंदिर 


        तमिलनाडु के कुन्नुर में एक अति प्राचीन स्वंभू देवी माँ का मंदिर है। माना जाता है की अंग्रेजों के ज़माने में जंगल साफ कर छोटा सा मंदिर बनवाया गया था। एक भक्त को स्वप्न में देवी प्रगट हुई थी वहां खोदाई करने पर देवी माँ का मूर्ती मिला था, जिसे खोदाई के बाद इस मंदिर में स्थापित किया गया। हर मंगलवार और शुक्रवार को विशेष पूजा अर्चना होता है। इसके अलावा  नवरात्र ,दिवाली ,तमिल नया साल आदि विशेष पर्व त्यौहार में भी पूजा होता है।जब वर्षा नहीं होता है तो देवी की पूजा अर्चना नगर वाले करते है तो वर्षा होती है इसलिए पानी की देवी भी माना जाता है। कुन्नूर मतलब छोटा गावं इसलिए इसका नाम कुन्नूर पड़ा। मंदिर बनने के पहले इस जगह में  अंग्रेजो ने टेलीग्राम के लिये खम्भा लगवाया था, वो आज भी मंदिर के प्रांगण में है।मंदिर छोटा जरूर है पर देवी जागृत लगती है। हमेशा पूजा होने के कारन भक्तो का ताँता लगा रहता है। भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने केलियेपूजा करने आते है और फल पाते है।    









    

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

#MAHAMAYA#MANDIR#KUMHARI#CHHATTISGARH

                     महामाया मंदिर कुम्हारी 

                         स्वंभू माता महामाया 

         रायपुर के पास कुम्हारी में माँ महामाया का जंगल के बीच में मंदिर है। महामाया मंदिर के प्रवेश द्वार में दो सिंह की मूर्ती है। देवी का स्वरुप ईशान कोण में विराजमान है।माँ महामाया देवी स्वंभू है। पहले घाना जंगल में तलाब के किनारे छोटासा मंदिर था। अब काफी बड़ा बन गया है। मंदिर के प्रांगण में दुर्गा ,काल भैरव ,राधा कृष्ण ,शिवलींग ,हनुमान जी ,शनि देव ,राम जानकी आदि का भी मंदिर है। महामाया मंदिर में माँ के पैरों के नीचे में महादेव की प्रतिमा है ,इसलिए देवी को काली का स्वरुप माना जाता है।पंडित जी को बोलने पर माँ के पैर के नीचे का लेटे हुए शिव जी का दर्शन करवाते है। नहीं तो लोग वाग को शिव जी का पता नहीं होता है।   दोनों नवरात्र में विशेष पूजा ,अर्चना ,सजावट ,श्रींगार ,आरती ,अखंड ज्योत और भंडारा होता है।देवी का दर्शन करके मन प्रसन हो जाता है। 






 

    

रविवार, 9 अप्रैल 2023

#KAUSHALYA#MATA#MANDIR#CHANDKHURI#RAIPUR

                  कौशल्या माता मंदिर 

                      चंदखुरी  रायपुर 

         छत्तीसगढ़ में रायपुर से 27 किलोमीटर की दूरी में चंदखुरी गावँ में माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर है। भगवान राम जी का ननिहाल होने के कारण मंदिर में रामजी का बालक रूप में माता की गोद में बहुत ही मनमोहक मूर्ती बना हुआ है। जलसेन नामक तालाब के मध्य में छोटा सा कौशल्या माता का  मंदिर है। बालक रामजी का अपने चारो भाईयों के साथ खेलते हुए बड़ा ही अच्छा मूर्ती है वहीं राजा दसरथ और तीनो रानी भी बैठ कर उनका खेल देख रहे है।पास में नया बहुत ही बड़ा नंदी और शिव जी का भी मूर्ती है। तालाब के बीचो बीच समुन्दर मंथन का दृश्य भी बना हुआ है। मंदिर के शुरुआत में रामजी का एक 51 फ़ीट ऊँचा मूर्ती भी है।
                    माना जाता है की ये जगह कौशल  प्रदेश था। राजा दशरथ की शादी यहाँ के राजा भानुमंत की बेटी कौशल्या से हुआ था इसलिए इस जगह को राम जी का ननिहाल माना जाता है। राजा राम के अश्वमेघ  यग  के बाद  तीनो माताओं ने वानप्रस्थ आश्रम यहीं व्यतीत किया था। मंदिर 10 वीं शदी में छोटा सा बना था। पर मंदिर के चारो और रामपथ और तालाब का सोंदर्यीय करन जोर शोर से हो रहा है। रायपुर वाले भाग्यशाली है की उनको चंदखुरी जा कर कौशल्या माता मंदिर जाना और देखना होता है।
                        
                                                   



       












 

बुधवार, 5 अप्रैल 2023

#HANUMAN#JANMOTSAV

              हनुमान जन्म उत्सव 

     चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था।हनुमान जी की माता अंजनी थी, इसलिए इन्हे अंजनी पुत्र भी बोला जाता है।  हनुमान जी को चिरंजीवी रहने का वरदान श्री राम जी ने दिया था। माना जाता है की त्रेता युग से कलयुग के अंत तक हनुमान जी का वाश इस धरती में रहेगा ,इसलिए हनुमान जी को अमर माना जाता है। हनुमान जी तब से अब तक राम जी का नाम जप रहे है। हनुमान जी को कलयुग का सबसे प्रभावशाली जीवित देवता माना जाता है। शिव जी की लीला के कारण शिव जी  हनुमान रूप में अवतार लिये थे। 

        हनुमान जी का अनेक रूप ,आकर ,प्रकार में हर मंदिर में उनकी मूर्ती होती है।परन्तु रायपुर के राम मंदिर में हनुमान जी का बाल  रूप अपनी माता अंजनी के गोद में उनकी छवि बहुत ही मनमोहक है।