बुधवार, 13 सितंबर 2017

HAPPY BIRTHDAY TO MY BABA

                                                        बाबा का जन्मदिन 

                 बाबा पुरे परिवार में सबसे बड़े बुजुर्ग है। यहाँ तक की पुरे कॉलोनी में भी बाबा ही सबसे बड़े हैं। बस किसी को कोई भी प्रॉब्लम हो तो लोग बाबा से सलाह लेते है और उनकी राय  मानते है।   सब कोई बाबा का बहुत ही इज्जत करते है।  ये भी क्या इत्तफाक है की बाबा के जन्म दिन में ही हिन्दी दिवस मनाया जाता है। 
 बाबा लेखक है तो बाबा के लिये ये भी बहुत बड़ा सम्मान ही है। 
    बाबा का जन्मदिन मनाने हर बार सोचते है कि  इस बार टाटा जाकर धूम -धाम से सेलीब्रेट करे, पूरा परिवार भी इसी बहाने जमा हो जाता है। माँ -बाबा को भी अच्छा लगता है। पर जाना नहीं हो पाता है। तो हम सोचे की क्यों ना जन्मदिन का पूरा हफ्ता ही बाबा के बताये हुए फिलैटली की मजेदार और रोचक बाते ही अपने ब्लॉग में लिख डाले। हमलोग तो बाबा से सुनते ही है और बाबा का स्टाम्प का खजाना भी देखे है। बाबा का इन रोचक बातों का पूरा एक पुस्तक ही बन गया है ,पूरा ना सही उस मे से कुछ तो लिख और बता सकते है। शायद किसी और को भी पढ़ कर अच्छा लगे और वे मजा ले सके। 
             बस माँ - बाबा स्वस्थ रहें ,बाबा का आशीर्वाद मिलता रहे। हमलोग के लिये इतना ही काफी है। 
                                                 बाबा जन्म दिन की बहुत -बहुत बधाई 







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें