बुधवार, 19 जुलाई 2017

LITHOPS SUCCULENTS

                                     LITHOPS  -------  LIVING  STONE
                               
                                                              लिथोप्स 

                        लिथोप्स भी सुकुलेंट परिवार का ही है। ये भी रेगिस्तान में ही अच्छी तरह खिलता है। सैकड़ों साल पहले साऊथ अफ्रीका में ही इसका पता चला था। लिथोप्स देखने में छोटा सा एक ईंच का ही होता है और बड़ा ही सूंदर रंग -बिरंगा पेबल जैसा लगता है। इसलिए इसे लिविंग स्टोन या पेबल प्लांट भी बोला  जाता है।
          बीज छिड़कने के बाद महीनो लगता है अंकुरित होने ,और जब अंकुरित हो जाता है तो छोटा छोटा जानवर के पैर के खुर जैसा दीखता है। इस पौधा का अधिकांस भाग जमीन के अंदर ही होता है और मटर जीतना ऊपर दिखता है। फूल भी निकलने में महीनो लग जाता है। पर जब फूल होता है तो कैक्टस के फूल जैसा ही छोटा- छोटा रंग -बिरंगा फूल होता है। 
                           बीज बोने के पहले गमले की तैयारी भी सिम्पल है गमले में रेत और कंकर डालना होता है और इस में पानी ना के बराबर डाला जाता है। तभी अच्छे से पौधा और फूल होता है। हल्का भूरा ,हरा। ब्राउन पेबल होता है। यदि धैर्य हो तभी इस पौधा को लगाना चाहिए और पौधा तैयार होने तथा फूल खिलने का इन्तजार करना चाहिए। सब्र का फल  मीठा ही होता है। साल से छै महीने के परिश्रम और इन्तजार के बाद ही लिथोप्स का मजा ले सकते है।
         हम भी बीज का इन्तजाम करे थे। रायपुर तो बहुत गर्म प्रदेश है यहाँ तेज धुप भी है पर हम सफल नहीं हो पाए। लगाने को लगाए सेवा भी किये पर महीनो इंतजार के बाद कुछ भी रिजल्ट नहीं मिला ,निराशा जरूर हुआ पर कोशिश जारी है। फिर बीज का इंतजाम हो जायेगा तो फिर लगा देंगे। इस बार गलती नहीं होने देगें देखते है कब तक लिथोप्स लगाने में सफ़ल होते हैं।
    इतने तरह के कैक्टस ,सुकुलेंट, आखिर हो रहा है तो इसको भी होना ही होगा। 








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें