मंगलवार, 4 जुलाई 2017

DESERT ROSE ( ADENIUM )

                                                                     ADENIUM

                                                                   रेगिस्तानी गुलाब 

              नाम से ही लग रहा है की एडेनियम रेगिस्तान का कोई पौधा है। यह गुलाबी रंग के खुबसुरत फूलों वाला पौधा है। वैसे यह अफ्रीका, वियतनाम ,ताईवान ,मिडिल ईस्ट ,मेडागास्कर आदि देश में पाया जाता है। इसका 10 -15 फिट हाईट होता है और 40-50 डिग्री तापमान में भी फलता -फूलता है। इसे कम से कम पानी और ज्यादा से ज्यादा सूर्य की रोशनी चाहिए। 
           पूरे भारत में करीब -करीब हर जगह पाया जाता है। रायपुर भी गर्म जलवाऊ वाला प्रदेश होने के कारन यहाँ भी भी बहुत अच्छी तरह होता है। ज्यादा सेवा भी नहीं करना पड़ता है बस  टाईम -टाईम से थोड़ा कटाई छटाई कर देने पर भरपूर फूल खिलता है। आजकल नर्सरी में हाई ब्रीड डबल और सिंगल दल वाला कई रंगो में मिलता है। फूल होने के बाद फल्ली वाला बीज होता है उसको लगा देने पर और भी पौधा तैयार हो जाता है। एक पौधा से हर साल अनेक पौधा तैयार कर सकते है। फूल भी करीब -करीब साल  भर होते रहता है।बस बरसात में थोड़ा कम हो जाता है। उस समय पौधा पत्तियों से भर जाता है। बरसात के बाद पुरे ठण्ड और गर्मी भर फूल से भर जाता है। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें