रविवार, 16 जुलाई 2017

EUPHORBIA

                                                                  EUPHORBIA   - यूफोर्बिया    
 
                                                                           काँटों का ताज

                                                                       मरता क्या नहीं करता

                         यूफोर्बिया अफ्रीकी मूल का एक सुन्दर फूल है जो कांटेदार सकुलेंट पौधे में खिलता है। इसके तने का रस पेट गड़बड़ी पैदा करता है और बहुत खतरनाक तेज जुलाब भी है ,इसलिए इसे योरप में स्पर्ज कहा जाता था। इसे घर या बगीचे में लगाने से लोग  डरते थे। सदियों पुरानी बात है एक बार ग्रीस देश के राजा जुबा का पेट फूल गया ,कई दिनों तक दस्त नहीं हुआ और वे पेट दर्द से काफी कष्ट पाने लगे।



राज्य वैद्य का दिया हुआ  कोई दवा असर नहीं कर रहा था। राज्य वैद्य को डर लगा कि कहीं उसकी नाकामयाबी से रुष्ट हो कर राजा उन्हें सजाए मौत नहीं दे दे। उसने लाचारी में इस पौधे का रस राजा को पिला कर सोचा कि उसे मरना तो है ही ,तो राजा मरे या वह जो भाग्य में होगा देखा जायेगा। अब मरता क्या नहीं करता। इसके रस से राजा को बहुत बार दस्त होकर पेट साफ हो गया ,सारे  कष्ट गायब हो गये और राजा एकदम ठीक हो गया। खुश हो कर राजा ने राज्य वैध युफोवर्स के नाम पर इस पौधे का नाम यूफोर्बिया रख दिया। तब से ही विश्व के सभी देशों में इसे यूफोर्बिया कहा जाने लगा।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें