बुधवार, 10 अगस्त 2016

SWEET MEMORIES ( USA ) PART-1

                                                        SWEET MEMORIES                                      ( part -1 )
                             
                                                                 यात्रा संस्मरण 

               एक महीना अमेरिका घुमने के बाद इस टूर से तो यही सीखने मिला दुनिया घुमो ,देखो ,सोचों -समझो ,हर चीज और जगह का आनन्द लो ,पर आँख मूंद कर हर बात का नक़ल नहीं करो। हर देश काल के मौसम और जरुरत के अनुसार वहाँ का खान -पान ,रहन -सहन ,रीत -रिवाज होता है। अच्छी चीज अपनाओ  और आगे बड़ो। 
        इस बार होटल में कम ही रुकना हुआ ,क्रूज या सग्गे -सम्बन्धीयों ,मित्रों के घर ही में ज्यादा रुकें। वहाँ का रहन -सहन ,तौर -तरीका  देखने मिला। सबने जम कर खातिर मान किया। सबों से मिलकर हमलोगों को अच्छा लगा और उनलोगों को भी बहुत अच्छा लगा। 
       इस टूर में हर टूर की तरह बहुत कुछ नया और अच्छा देखने मिला ,पर 4 -6  बातें बहुत ही अच्छा लगा। 
1 . एक तो यहाँ के लोग ग्रीनवेजीटेबले ,फ्रेशफूड और पानी का महत्तव समझने लगें हैं। पुरे सीटी में खोजने पर ही kfc वगैर दिखता था ,पहले हर गली मोहल्ले में फ़ास्ट फ़ूड मिलता था। पानी भी हर रेस्टुरेंट और होटल में उपलब्ध था ,पहले जैसा खरीदना नहीं पड़ा और न ही  लाचारी में कोल्ड्रीन्क पीना पड़ता था।
2 . यहाँ के लोग अब जिम से ज्यादा खुले में बाग -बगीचा या समुन्दर किनारे में सामुहिक योगा करने लगे हैं। यहाँ तक किसी -किसी डोमेस्टिक फ्लाईट में तो एयर योगा बोल कर उतरने के पहले प्राणयाम भी करवाते थे ,सारे पैसेंजर ख़ुशी से चाहे वह कोई भी जाती या धर्म के थे सबने मिलकर प्लेन में बैठे -बैठे एयर होस्टेस के डायरेक्शन में एयर योगा किया। ये सबदेख कर बहुत ही अच्छा लगा और खुशी भी हुआ। भला हो रामदेव बाबा और मोदी जी का जिनके कारन हमारे देश का इतना प्राचीन अनमोल योग को विदेशी लोग भी खुशी -खुशी अपना रहे हैं और इसका महत्च समझ रहे हैं।
3 . इस बार घरों में रुकने पर एक चीज मार्क किये। बड़ा से बड़ा नया घर हो या पुराना हर घर में एक चीज बड़ा कॉमन लगा चाहे 5 -6 बेड रूम वाला ही घर हो पर उस में भी हर कमरे में अलग से बाथरूम नहीं था। सिर्फ मास्टर बेडरूम में बड़ा सा सब सुविधा से लैस बाथरूम बाकी दो -दो रूमों के बीच में बाथरूम कोई भी यूज करे। इससे सुबह से ही घर में चहल -पहल हो जाता है कोई बाथरूम जा रहा है ,कोई निकल रहा है ,कोई चाय का इंतजार कर रहा है ,इसी बहाने घर में सुबह से चहल -पहल तो रहता है।
4 . सभी घर में टीवी भी कॉमन रूम में देखने मिला ,जिससे कम  से कम शाम को सब एक साथ गप- शप करते  टीवी देख सके।
5 . पुजा के घर में छोटे बच्चे होने के कारन पूजा का सोच समझ बच्चों का लालन -पालन ,फ़ूड हैबिट ये सब देख कर पूजा की समझदारी कबीले तारीफ थी।
                                                                                                                               क्रमशः
















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें