PADMANABHA SWAAMY
                                                           भगवान पद्मनाभ 
                   कोणार्क मंदिर बनाने वाले महाराणा के वंशजों ने नया रायपुर में भगवान पद्यनाभ की बड़ी मूर्ती बनाई। सत्य साईं संजीवनी अस्पताल परिसर में 30 फ़ीट लंबी और 13 फ़ीट चौड़ी प्रतिमा 18 कारीगरों ने दो साल तक दो शिफ्ट में 24 घंटों लगातार काम करके प्रतिमा तैयार करी। 130 टन के काले रंग का एक पत्थर उदयपुर से  मंगवाया गया था। ओडीशा और दक्षीण भारतीय शैली में इसे तैयार किया गया। प्रतीमा को रंगा नहीं जायेगा। प्रतीमा में भगवान पद्मनाभ के साथ माता लक्छमी की आकृति भी उकेरी गयी है। वहीं उनके सीने से ब्रम्हा जी को निकलते हुये भी दिखाया गया है। शेषनाग की छाया में आराम करते भगवान पद्मनाभ के हाथ में पद्मम (कमल ),और गद्दा भी दिखाई गई है। 
             सत्य साईं संजीवनी अस्पताल परिसर में साईं बाबा का भव्य मंदिर भी है जो की बहुत ही सुदर है और एक ऑडीटोरियम भी है। परिसर के चारो और बाग बगीचा ,फौवारा और शांत वातावरण देख कर मन प्रसन्न हो जाता है। 
      एक तरफ जहाँ सांई मंदिर,फौवारा के बीच भगवान पद्यनाभ तो दुसरी ओर  बड़ा अस्पताल। वहाँ  फ्री में हार्ट सर्जरी होता है।पुरे परिसर में कहीं भी दान पेटी या कैश काउंटर भी नहीं है।इतने अच्छे वातावरण में अस्पताल ऊपर से सब कुछ फ्री ,मरीज खुश और स्वस्थ होकर जाता है। 
       यहाँ का ऑडीटोरियम में पिछले महीना EPIC चैनेल वाले देवदत्त का प्रोग्राम था। प्रोग्राम भी देखलिए साथ ही मंदिर ,गार्डन ,फौवारा ,अस्पताल और फौवारा के बीच मनमोहक और आकर्षक लेटे हुए भगवान का प्रतिमा देख कर बहुत ही आनन्द हुआ। यहाँ आने के बाद दोबारा आने का मन अपने आप हो जायेगा।   







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें