रविवार, 7 अगस्त 2016

BURBANK ( L A )

                                                            BURBANK TO GETTY  MUSEUM
 

         सैक्रामेंटो में पुजा लोगों से विदा लेकर हमलोग LA के बरबैंक एयरपोर्ट पहुंचे। प्लेन से उतरते ही एयरपोर्ट के नाम के तरफ नजर गया। देखते क्या है की पोर्ट का नाम बॉब हॉप  है। पोर्ट में भैया -भाभी लेने आये थे ,पुर्णीमा भाभी से पूछे भाभी बॉब हॉप तो कॉमेडियन था टेल्को क्लब में हमलोग पिक्चर देखते थे और सबों का हँस -हँस कर बुरा हाल  हो जाता था। भाभी बोली हाँ दीदी वही बॉब हॉप के नाम पर पोर्ट का नाम पड़ा है ,वह यहीं का रहने वाला था उसकी याद में पोर्ट का नाम पड़ा है।
        हमलोग LA बहुत कम समय के लिये आये थे 2 -3 दिन बाद ही भारत वापस लौटना था। भैया को लग रहा था इतने कम समय में जितना ज्यादा हो सके घुमा दें। भैया -भाभी ने पहले से ही प्रोग्राम बना लिया था। वे बोले सीधे घर न जा कर तुमलोगों को घुमाते हुए घर ले जायेंगे ,हमलोगों ने भी उनके ऊपर छोड़ दिया। बड़े शहरों में सब कुछ बहुत दूर -दूर रहता है वे जैसा ठीक समझे वैसा करे।
         पहले तो एक इंडियन रेस्टुरेंट में हमलोगों ने बडिया लंच किया उसके बाद भैया बोलें चलो लॉन्ग रूट से एक नया जगह घुमाते हुए ले चलते हैं। शहर से बहुत दूर पहाड़ के ऊपर "जे पॉल गेट्टी 'म्युजियम में ले गए।  जे पॉल गेट्टी तेल का व्यापारी था और उसे आर्ट का शौक़ था ,उसके महल में 1930 से 1997 तक का मॉडर्न आर्ट तरह -तरह का मुर्ती जो की हर देश के आर्टीस्ट ने बनाया था।ब्रीटिश ,स्पेनिश ,फ्रेंच ,इटालियन ,, अमेरिकन आर्टीस्ट ने अलग -अलग समय में ब्रॉन्ज ,स्टील ,ग्लेज़्ड सेरेमिक ,अलुमीनियम वगैरा का बनाया हुआ बहुत ही सुंदर मॉर्डन आर्ट का कलेक्सन अपने महल नुमा घर में रखा था और अब उसे म्युजियम बना दिया गया है.
     गेट्टी सेंटर में नीचे से ऊपर ट्राम में जाना होता है। ऊपर सारा मॉडर्न आर्ट ,मुर्ती ,गार्डन वगैरा है। और ऊपर से शहर का नजारा भी बहुत सुंदर दिखता है। यहाँ अलग -अलग थीम का प्रदर्शनी भी लगता है। शहर के एक छोर में ये वाला गेट्टी सेंटर है और शहर के दूसरे छोर में समुन्दर किनारे सांता मोनिका पहाड़ के ऊपर दूसरा वाला है। कोइ भी आकर दोनों म्युजियम देख सकता है और टिकट भी नहीं लगता है फ्री है।
     म्युजियम देख कर शहर घूमते हुए शाम को हमलोग भैया के घर वेन्टुरा पहुँच गये। भाभी डिनर
की तैयारी करके रखी थी। गर्मा गरम खाना खाकर गप सप करते रात हो गया हम सब आराम करने चले गये।
                                                                                                                                       क्रमशः ।

 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें