गुरुवार, 9 जून 2016

SKAGWAY

THU,9JUN
                                                              SKAGWAY  स्केगवे 
              अलास्का का एक छोटा सा हजार लोगों की आबादी वाला शहर स्केगवे है। यह भी बहुत सुंदर व्यवस्थित शहर है। वैसे तो गोल्ड रस  के समय हजारों -हजार लोग यहाँ माइग्रेट हुए थे।याकून नदी के किनारे से आये थे पर ये बात भी सदियों पुरानी हो गयी है। 
    यहाँ भी अलास्का के बाकी शहरों जैसा 5-6 महीना मौसम ठीक रहता है और बाकी समय बर्फ होने के कारन सब बन्द कर लोग दूर चले जाते है। मौसम ठीक होने पर  क्रुज  आने पर टूरिस्ट से सब चलता है। यहाँ भी इंडियन ज्वेलरी शॉप। 
    टूरिस्ट का मेन अट्रेक्शन वाइट पास टूर है, स्केगवे से वाइट पास 2. 865 फ़ीट ऊंचाई में  है।घुमाव दार रोड के दोनों और ग्लेशियर ही ग्लेशियर। दूर -दूर तक सफ़ेद ही सफ़ेद दीखता है इसलिए वाइट पास नाम है। रोड के एक तरफ बस तो दूसरी तरफ रेल और जगह -जगह झरना बहता ,बहुत ही सुंदर दृश्य  दिखता है। मजे की बात तो ये की एक तरफ कनाडा और दुसरी तरफ अमेरिका ,दोनों ओर या दुनिया के कहीं भी रहने वाले हो आओ और इतना सुंदर नजारा देखो कोई रोक टोक नहीं। एक हमलोग है कश्मीर को मेरा तेरा करके एकदम बर्वाद कर दिए है। नहीं तो दोनों पड़ोसी मिल कर कितना टूरिस्ट जमा करले। 
    एक चीज और भी अच्छा लगा की घने जंगल के बीच में झरना किनारे बहुत ही शांत एकांत वातावरण में गोल्ड रस के लोगों की  याद में सीमेट्री बना है जिसे टुरिस्ट को दिखाते है वह उनका सम्मान करना हुआ।
देख कर अच्छा लगा। 
                                                                                                                                          क्रमशः








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें