SAT,18 JUN
SALMON CAPITAL OF THE WORLD
KETCHIKAN
आठवें दिन हमलोग केचिकन पहुँचे। यहाँ की आबादी 14,000 हजार है। यहाँ सलमोन फिश की केन में पैकिंग कर के सारी दुनिया में भेजा जाता है। गुलाबी स्मोक सलमोन और बहुत तरह का सलमोन फिश का केन में पैक होता है और टूरिस्ट लेजाते हैं। इसलिए केचिकन को वर्ल्ड का सलमोन कैपिटल बोला जाता है। यहाँ साल में करीब 200 ईंच वर्षा होती है। यहाँ धूप और वर्षा साथ में( लिक्विड सनशाइन LIQUID SUN SHINE ) का मजा भी टूरिस्ट लेते हैं।
हमलोगों ने शटल बस से सिटी टूर किया और डक टूर (DUCK TOUR )भी किया। डक टूर भी बड़ा मजेदार टूर था। बस कभी रोड में तो कभी बोट बन कर पानी में चलता था घंटे भर का टूर था। शीतल बताई थी अमेरिका में डक टूर भी होता है उसी को याद में रख कर इसका मजा लिये।
बचपन में छोटी काकी से सुने थे की भागलपुर में बीजेन मामा के पास ऐसा कार है जो कभी पानी में तो कभी रोड में चलता है। उस समय बड़ा ताजुब होता था की ऐसा भी होसकता है।अलास्का में इस टूर का भी मजा ले पाये। काश आज काकी होती तो उनको बताते ,कितना खुश होती। उनको भी अच्छा लगता और अपना बचपन याद करती।
क्रमशः
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें