THU,16 JUN
ICY STRAIT POINT
    
ICY STRAIT POINT
                                                                HOONAH, ALAASKA
                                                                        व्हले  की नगरी 
            सातवें दिन व्हले की नगरी आईसी स्ट्रेट पोईन्ट पहुँचे।पोर्ट में क्या देखते है पारम्परिक लिबास में लोकल लोग गाजे बाजे के साथ हमलोगों का स्वागत कर रहे है। देख कर अच्छा लगा।  आज कुछ खास करने का था नहीं ,शटल बस से डाउन टाउन जा कर पैदल घुमना था। घंटे भर में घुमना हो गया। बहुत ही छोटा शहर था। बस चर्च ,स्कुल हॉस्पीटल वगैरा देखे। पता चला यहाँ का आबादी 800 के करीब है पर यहाँ भूरा भालू हजारों की संख्या में है,और यहाँ बड़ी ईगल भी बहुत है जो दिखा भी।यहाँ एक दुकान में खुले आम गन और औजार बिक रहा था ,दुकान दार से पता चला  की  यहाँ लोकल लोंगो को गन रखने का लाइसेंस नहीं लगता और वे लोग अपने वचाव के लिये गन रखते है। 
     वैसे यहाँ का मेन  काम मछली पकड़ना है , छोटी छोटी बोट समुन्दर किनारे भरी पडी थी। यहाँ के पानी में बड़ी केकड़ा भी बहुत है क्रैब खाने वालों  के लिये समुन्द्र के किनारे उसका भी इन्तजाम था। अब हम सिटी से समुन्द्र किनारे वापस आगये। यहाँ वर्ल्ड का सबसे लार्जेस्ट ज़िप राइडर वो भी 1330 वर्टीकल ड्राप इसलिए टूरिस्ट यहाँ आते हैं और ज़िप राइडर का मजा लेते है। हमलोग तो दूर से ही देख लिये देख कर ही डर लग रहा था। पर बरबस राघव को याद किए अरे ये तो राघव के लायक है ,उसको तो एडवेंचर पसंद है।ये वर्ल्ड फेमस होने के कारन मौसम में 70 -80 क्रुज आता है और टूरिस्ट मजा लेते हैं। 
    अब कुछ व्हले की बातें हो जाये।  ,व्हले नगरी बोल कर व्हले के बारे में तो कुछ बताना ही नहीं हुआ। सब जगह घुम कर जब वापस समुन्द्र किनारे आएं किनारे -किनारे ही पाथवे बना हुआ है पोर्ट तक जाने के लिये
क्या देखते हैं बड़ी बड़ी व्हले खुब मस्ती कर रही है। बस पाथवे में चलते जाओ  ,चलते गए बस व्हेल ही व्हले घंटो नजारा देखते देखते बढ़ते गया समय का पता ही नहीं चला। अभी तक तो जहाज से व्हले को जाते -जाते देखे थे पर यहाँ तो खुब सारी देखने मिला। सारे क्रुज वालों ने जम कर फोटो लिया और व्हले नगरी में व्हले का मजा लिया। 
                                                                                                                                                    क्रमशः 








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें