मंगलवार, 28 जून 2016

SAN FRANCISCO

TUE,28 JUN
                                                       सैनफ्रांसिस्को 
                   पोर्टलैंड में अपने अमेरिकन मित्रों से विदा लेकर सैनफ्रांसिस्को को फ्लाई किये।वैसे तो 20 -25 साल पहले बच्चों के साथ यहाँ आये थे पर ज्यादा कुछ याद नहीं था ,बस ट्राम में घूमें थे वह याद था। पर इस बार तीन दिन रुकना हुआ तो खूब अच्छी तरह घूमना देखना हुआ। एक दिन तो हॉप ऑन ऑफ में दिन भर घूमे एक दिन नाईट टूर ले लिये। 
          सेनफ्रांसिस्को का गोल्डन गेट ब्रिज  वर्ल्ड फेमस है ही दिन और रात दोनों का नजारा देख पाये।ब्रिज का लम्बाई    1. 2 मिल  और  हाईट 27 फ़ीट  है  . ब्रिज  ऑरेंज कलर का है और हर साल रंगा जाता है।शाम को धुप में गोल्ड जैसा चमकता है।  पनामा कैनाल से सैनफ्रांसिस्को के रूट में पड़ता है। शिप को धुंद में भी ब्रिज दिखे इसलिए ये कलर लगाया गया है और तेज से तेज आंधी भी झेल सके ऐसा बना है।ब्रिज में फुटपाथ भी है जिसमें पैदल और साईकल से जाने -आने के लिये और कार से सैनफ्रांसिस्को से न्यूयार्क जा सकते हैये  टोल रोड है।
      गोल्डन गेट ब्रिज की तरह यहाँ का ट्राम टूर भी बहुत ही निराला है। सब रोड  बहुत ही अप -डाउन  होने के कारन ट्राम में घूमने का अलग ही मजा है। पहले घोडा गाड़ी पलट जाता था इसलिए  1890  में केबल कार शुरू हुआ पर 1906 में बहुत बड़ा भूकम्प होने पर आग से अधिकतर ट्राम जल गया। अब 21 केबल कार है जो की 52 . 8 मिल दिन भरअप डाउन करती है।टूरिस्ट का लाईन लगा रहता है। हमलोग भी घंटा भर ट्राम का मजा लिये।  
      यहाँ का चाइना टाउन भी बहुत फेमस है। और समुंदर किनारे फिशरमैन वार्फ का बात ही कुछ और है। खाने पीने वाले टुरिस्ट का दिन भर यहाँ बीतता है। यहाँ कोई रोड में सेगवे का मजा ले रहा है तो कोई बैट्री कार में घुम रहा है। कहीं गाना बजाना चल रहा है। कोई फ़ेरी का मजा ले रहा है हमलोगों ने भी 2-3 घंटा खूब घुमे खाये पीये और सब नजारा का आनन्द लिये। यहाँ भी बैठे बैठे बच्चों को याद कर रहें थे वे लोग होते तो सेगवे और बैट्री कार का मजा जरूर लेते ,हमलोग तो बस देख कर मजा लेते हैं। यहाँ का फेमस जेली बेली चॉकलेट का भी दुकान था जहाँ पता नहीं कितने शेप और वेरायटी का चॉकलेट था जो जो पसंद हो लेते जाओ और बाद में काउन्टर में तौल कर पैसा देदो। हमलोग तो २-4 ही लिये पर रोहन को जरूर याद किए की वो तो बड़ा ख़ुश होता और मुठी भर -भर कर बहुत वेराइटी का चॉकलेट लेता।
          यहाँ टूर में कब्रिस्तान भी जरूर दिखाते है बहुत ही सुंदर सैकड़ों कब्र सब सफ़ेद रंग में लाईन से साफ सुथरा दूर से ही देखने में अच्छा लगे ऐसे सजा कर रखते है। जीतना बड़ा सनफ्रांसिस्को उतना ही पुराना शहर और उतना ही घूमने और देखने की जगह। तीन दिन अच्छे से घूम फिर कर आगे के सफर के लिये चल पड़े।
                                                                                                                                      क्रमशः







                                                                         
         
  
          

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें