THU,2 JUN
CAPILANO VANCOUVER
वर्षा वन की रोमांचक यात्रा
वैंकुवर का टूर एक दम अलग एक्सपीरिएंस वाला था। यहाँ हजारों एकड़ वाला स्टैनली पार्क देखने मिला। समुंदर किनारे शहर से दूर ,चाहे घोडा गाड़ी में घूमो ,पैदल घूमो या बस से। बस घूमते रहो, रोज गार्डन से लेकर तरह -तरह का फूल लगा था।स्वीडन के तर्ज में समुंदर किनारे जलपरी थी। स्वीडन में स्टोन की थी यहाँ भीगे वस्त्र में पत्थर की प्रतीमा थी।
शहर से काफी दूर वर्षा वन कपिलानो जाना हुआ। अभी तक टीवी में ही वर्षा वन देखे थे पर इतना सुन्दर होता है पता नहीं था। यहाँ 450 फ़ीट लम्बा और 230 फ़ीट ऊँचा झूलता हुआ पुल था। हजारों एकड़ में फैला हुआ था। पुल पार कर वर्षा वन में 3 -4 घंटा कभी ऊपर, कभी नीचे ,कभी सीढ़ी तो कभी ट्री हाउस में घूमते बीत गया पता ही नहीं चला।चारो तरफ झरना नीचे नदी। वास्तव में बहुत ही सुंदर। बाद में हम तो दंग रह गये की मेरे जैसा डरपोक कैसे इतना खतरनाक जंगल में 450 फ़ीट लम्बा झूलता पुल पार कर गए ओभी 230 फ़ीट गहरा पुल। वास्तव में मेरे लिये तो कपिलानो एक यादगार एडवेंचरस टूर था।
क्रमशः
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें