बुधवार, 1 जून 2016

FABULOUS LAS VEGAS

WED,1 JUN
                                                  लॉसवेगास  मायानगरी 
                    लॉसवेगास अलग ही दुनिया है। पहले से पता था लॉसवेगास याने कि कैसिनो में तकदीर आजमाओ और जाओ। अब हमलोग को खेलना तो था नहीं दो दिन का प्रोग्राम था वहाँ क्या करेंगे 1-2 घंटे घूमेंगे बस हो गया। ज्योति बहन ने कहा जाओ वहाँ खेलना जरूरी नहीं है ,दिन रात सब एक जैसा होता कितना भी घूमो कम है हर बिल्डींग का अपना अलग थीम है कुछ न कुछ चलते रहता है टाइम का पता  नहीं चलेगा। 
            सचमुच क्या देखते है कोई  बिल्डींग में  लन्दन थीम है कोई पेरिस तो कोइ अमेरिका ,इजिप्ट क्या नहीं हर  बिल्डींग के अंदर का सजावट जैसे कोई महल हो हर में कैसीनो ,फूडकोर्ट   ,आर्ट ,गाना ,बजना ,सर्कस और बहुत कुछ। बस घूमते रहो और प्रोग्राम देखते हुए आगे बढ़ते रहो। 
        बच्चों के लिये भी रोलर कोस्टर ,हाई कोस्टर जो की वर्ल्ड का सबसे ऊँचा है और भी बहुत कुछ। एक बिल्डींग से सिटी के ऊपर हवाई रेल चलते रहता है , वेनिस बना है तो वहां गंडोला चल रहा है। घूमते -घूमते थक जाओ तो कोई भी फूडकोर्ट में रुक कर कुछ खा पिलो  कहीं कोई पुतला बना है लगेगा ही नहीं सचमुच का कोइ आदमी हो। शाम को बेलाजिओ में फाउण्टेन शो होता है उसका मजा लो। मजे की बात तो ये कोइ भी बिल्डींग में जाओ आओ कोई भी प्रोग्रॅम देखो सब मुफ्त। बस मजा करो मजा लो। 
      एक बिल्डींग में तरह -तरह का कांच का खिलौना सजा था बहुत ही सुंदर और कीमती ,वहाँ क्या देखते है एक से बढ़कर एक हमारे हिन्दु देवी देवता भी मौजूद है। देख कर बड़ा अच्छा लगा सारा थकावट दूर हो गया लगा लॉसवेगास आना सफल हो गया। जरूरी नहीं की यहाँ आयें तो कैसिनो में खेलो ,घूमो देखो और इस मायानगरी का मजा लो और याद संजो के ले जाओ।                                                                 क्रमशः 












कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें