गुरुवार, 1 अक्तूबर 2015

AROUND THE WORLD IN 30 YEARS

THU,1 OCT
                                                            विश्व भ्रमण तीस वर्षों में 

                     दुनिया के विषय में कोई क्या लिखे। दुनिया बहुत -बहुत -बहुत ही सुन्दर है। कोई भी देश ,शहर छोटा या बड़ा ,जंगल हो  पहाड़ ,पानी हो या बर्फ सब एक से बड़ कर एक है। किसी  की भी तुलना किसी से नहीं कर सकते है। 
         मुझे विश्व के भिन्न -भिन्न देशों में बार -बार लगातार घुमने का मौका मिला। भारत के सभी राज्यों में चाहे ऐतिहासिक स्थल हो या धार्मिक। दुनिया के करीब -करीब सातों कॉन्टीनेट और महा समुन्दर का सैर कर पायें।  1984 -2014 तक 30 सालों से लगातार घुम ही रहें हैं। कहीं प्लेन से ,कहीं पानी जहाज ,कहीं ट्रेन एवं कहीं बस जब जैसा मौका मिला तब वैसे घूमने निकल पड़े। जगह -जगह अलग -अलग तरह के लोग ,उनका भिन्न -भिन्न भाषा ,बोली ,खान -पान ,रहन -सहन ,तरह -तरह के कल्चर देखने मिला। कुछ आपको भी अपना यात्रा का अनुभव बताने की कोशिश करते हैं। शायद आपको भी कुछ मजा आजाये। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें