शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2015

THE WONDERFUL WORLD OF PENGUINS

FRI,9 OCT
                                                   पेंगुइन के देश में 

           सन 2008 में साऊथ अमेरिका जाने का अवसर मिला। इस बार पानी जहाज में 20 दिन का टूर था। वैसे तो लोग usa  जाते है पर नार्थ और साऊथ अमेरिका एकदम ही अलग है।साऊथ अमेरिका घुमने पर एकदम यरोप लग रहा था। साऊथ अमेरिका के चीले ,अर्जेंटीना ,फ़ॉकलैंड, युरागवे और ब्राजील जाना हुआ।
 1 -चीले के सैंटियागो से हमारा सफर शुरू हुआ चारो तरफ बड़े -बड़े पेड़ देखने मिला पता चला यहाँ 200 साल से पेड़ ही नहीं काटा  गयाऑलिव का पेड़ भी देखने मिला चीले के ही दूसरे शहरों प्रुतोमाउंट और पुनटायरेन्स होते हुए हमारा जहाज आगे बड़ा डार्विन चॅनेल होते हुए पेसेफिक और अटलांटिक ओसन होते हुआ बड़ा जहाँ समुद्री पक्छी और पेंगुइन देखने मिला 
2 -अर्जेंटीना -उषवाया । दुनिया का अंतिम छोर का देश  केपहॉर्न का राउंड लगाते हुए हम आगे  बड़े यहाँ लास्ट ट्रैन में बैठे और जंगली घोड़े को देखने मिला। चारो और बर्फ से ढका पहाड़ था। 
3 -फ़ॉकलैंड -छोटा सुन्दर देश जहाँ सिर्फ 22 हजार लोग रहते हैं। बर्फीला पानी और पेंगुइन देखने मिला। यहाँ सिर्फ स्कूल है कॉलेज की पढ़ाई करने बच्चे uk जाते हैं। 
4 -व्यनर्स आर्यस -साऊथ अमेरिका का पेरिस। यहाँ का आर्ट ,कल्चर ,ओपेरा टैंगो डांस देखने मिला। 
५-युरागवे -यहना यूरोपीयन कल्चर देखने मिला। 
6 -ब्राजील -रीओडीजनेरीयो -जनवरी माह में इस का पता चला इस लिये यह नाम पड़ा। यहाँ का साम्बा डांस और वर्ल्ड फेमस कार्निवल देखने मिला। खूब ऊचे पहाड़ के ऊपर क्राइस्ट का बड़ा सा मूर्ती बना है जो कही से भी दीखता है। यहाँ वर्ल्ड का वेस्ट बार्वीक्यू फ़ूड का भी मजा मिला। 
         रात भर हमारा क्रूज चलता था और सुबह एक नये देश पहुँच जाते थे दिन भर उस देश में घूम कर शामको  वापस शिप में और अगले पड़ाव केलिए चल पड़ते थे। शिप में रोज तरह तरह का मूवी ,डांस ड्रामा देखते बढ़ते जाते थे। 15 -20 दिन का टूर कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। एक दो मित्र भी बन गए थे जो की आज भी हमारे टच में है।







,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें