गुरुवार, 27 जून 2019

ALOEVERA

                            घृतकुमारी    (  एलोवेरा  )

       घृतकुमारी एक औषधीय पौधे के रूप में विख्यात है। वैसे तो इसका मूल स्थान उत्तरी अफ्रीका है ,और वहीं से सब जगह फैलाहै ,पर हमारे प्राचीन आर्युवेद के ग्रंथो में इसका उल्लेख है।इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। इसका अर्क और जेल ब्युटीप्रोडक्ट ,दवाई बनाने में उपयोग किया जाता। भारत ,चीन ,जापान में पारम्परिक चिकत्सा में भी इसका उपयोग करते है।
     बचपन से देखते और सुनते थे की घृतकुमारी का पौधा उपयोगी है देशी दवाई के रूप में काम में लिया जाता था। गार्डन में शोभा के लिये लगाया जाता था और काम में भी लाया जाता था। पर अब  5 -7 से इसका चलन बहुत बढ़ गया है और एलोवेरा नाम से ही सब जानते और यूज़ करते है। सदा बहार पौधा है ,एक बार लगाओ तो मरता भी नहीं है और एक से अनेक बढ़ते जाता है। 





 


















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें