रविवार, 23 जून 2019

MUSSAENDA PLANT

                            मुसैनडा  फ्लावर

          मुसैनडा एक ऑर्नामेंटल पौधा है। जिसका मूल स्थान अफ्रीका है ,पर एशिया के अधिकांश भूभाग में पाया जाता है। लाल ,गुलाबी ,सफ़ेद,पीला इत्यादी रंगो का होता है।वैसे तो करीब -करीब साल भर ही हरा भरा रहता है और फूल होते रहता है। पर बरसात में इसकी छटा देखते ही बनती है ,बरसात में फूल का रंग थोड़ा  चटक होता है वहीं गर्मी में फीका एकदम डल रहता है। हर बार फूल होने के बाद उचित कटाई छटाई करने पर शेप भी अच्छा दीखता है। इसका फूल पत्ते के ऊपर रंगीन पत्ते जैसा ही दीखता है। यदि छोटा नहीं रखना हो तो कटाई ज्यादा नही करना चाहिए तो फिर पौधा अच्छा बड़ा  5 -6 फ़ीट हाईट का भी होता है। बड़ा गार्डन में फूल के मौसम में फूल से भरा पौधा  गार्डन का रौनक बढ़ा  देता है।  ।मेरे पास गुलाबी ,पीला और सफ़ेद तीन रंग का था इस बार गर्मी अधिक होने के कारन गर्मी में सफ़ेद पौधा मर गया। बरसात होने पर पीला और गुलाबी का रौनक लौट आया है।


 
  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें