गुरुवार, 13 जून 2019

IXORA JUNGLE FLAME

                             एक्जोरा फूल

              एक्जोरा एशिया मे पाया जाने वाला सदा बहार झाड़ी नुमा पौधा है। भारत के गर्मी में भी पुष्प गुच्छों से भरा रहता है, थोड़ा छाँव और कम पानी में ज्यादा फूल होता है। डायरेक्ट सूरज की रोशनी से बचाना चाहिए। इसे बहुत नाम से जाना जाता है। रुक्मणि ,रंगन ,एक्जोरा के अलावा इसके लाल रंग के कारन जंगल फ्लेम भी बोला जाता है। एक्जोरा का पौधा झाड़ी  नुमा होने के कारन चाहे लॉन  में लगाए गमले में या फिर इसे क्यारी में लाईन से हेज जैसा लगा सकते है।उचित कटाई छटाई करने पर शेप भी अच्छा दिखता है। एक्जोरा 3 -4 रंग का होता है। लाल रंग तो मेन है ही इसके अलावा गुलाबी ,पीला और सफ़ेद रंग में भी इसका फूल होता है।देशी फूल होने के कारन पूजा में भी उपयोग किया जाता है। एक्जोरा आयुर्वेद दवाई बनाने में भी प्रयोग किया जाता है। पहले मेरे पास पीला और सफ़ेद रंग का भी एक्जोरा का पौधा था पर अब तो सिर्फ लाल और गुलाबी ही बचा हुआ है।  






           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें