शुक्रवार, 21 जून 2019

MINT FLOWER

                    पुदीना का फूल

       पुदीना बारोमासी खुशबूदार जड़ी -बूटी है। यह औषधी गुणों से भरपूर है।करीब -करीब सारी दुनिया में पाया जाता है। दवाई ,कॉस्मेटिक ,पये पदार्थ ,तेल इत्यादी बनाने में उपयोग किया जाता है। थाली की शान पुदीने की चटनी है ही। इसके खाने से जहाँ जायका बढ़ जाता है फायदा भी बहुत करता है। बस सिर्फ एसिड रिफ्लेक्स वालों को कम लेना चाहिए नहीं तो नुकसान करता है ,बाकी कोई भी किसी तरह उपयोग कर सकता है।
    हमारे घर में हमेशा ही पुदीना का पौधा रहता ही है। जब मन किया बस खोंट कर चटनी बनाओ और खाओ। जीतना काट -छांट करो उतना ही बढ़ते रहता है। हमेशा तोड़ कर उपयोग करते रहते थे कभी ध्यान ही नहीं दिए और ना तो कभी दिखा ही की पुदीना में फूल भी होता है। पहली वार इसमें फूल दिखा जब की कई बरसो से पौधा था। बहुत ही ताजुब लगा। हमेशा तो हम ही तोड़ कर रसोई में लाते है पर कभी ध्यान ही नहीं दिए।तुलसी के मंजरी जैसा सफ़ेद रंग का फूल पुदीना का होता है। सच में फूल देख कर बड़ा अच्छा लगा और खुशी भी हुआ पर माली बताया की हमेशा इस मौसम में पुदीना में फूल होता है और बरसात में थोड़ा ज्यादा कटींग करता है शायद इसलिए हम अभी तक देख नहीं पाए। ऐसा है हमारा पुदीना का फूल। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें