मंगलवार, 4 जून 2019

MANGO KI BAHAR

                                  आम का बहार

                  भीषण गर्मी में जहाँ गर्मी से हाहाकार मचा है। पेड़ पौधा सूख रहा है। वहीं गार्डन में आम के पेड़ में आम का बहार है। मीठा मीठा रसीला आम गर्मी में तरावट का काम कर रहा है। वैसे इस बार आँधी पानी से बहुत सारा आम छोटे में ही झड़ गया। झाड़ के अंदर में  हवा पानी से जो आम  बच गया। बाहर से लग रहा था 10 -20 आम भी शायद  ही मिल पायेगा। पर जब तोड़वाना शुरू किये तो सैकड़ों आम मिला।
      25 साल पुराना पेड़ हो गया है। साऊथ से मंगवाए थे , नाम तो नहीं मालूम पर हर साल कच्चा गिरा हुआ आम चटनी के भी काम आता है। 2 महीना आम बीन बीन कर  चटनी बहुत खाये।अब जाकर पक्का खाने के काम आता है, खाते भी है और बांटते भी है। खाने से ज्यादा बाँट कर खाने का मजा ही अलग है।





  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें