मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

RAS AL KHAIMAH

                        RAS-AL-KHAIMAH

                                             रास अल खैमह


                  रास अल खैमह UAE के सात सिटी में से एक है। वैसे तो टूरिस्ट दुबई और अबुधाबी घूम कर चले जाते है। छोटा समुन्दर किनारे बसा सिटी है। यहाँ ज्यादा तो कुछ घूमने देखने का नहीं है एक मॉल, समुन्दर का किनारा, होटल और दूर -दूर रेगिस्तान ही है। पर हमलोग का मेन  पर्पस तो राहुल का फ्लाईंग क्लब और उसका कॉलेज देखना था। राहुल को भी बहुत मन था दादी -बाबा प्लेन उड़ाते हमको देखे।
   रास अल खैमह दुबई के यूनियन स्टेशन से बस द्वारा एक घंटे में पहुंचे। वहीं फ्लाईंग क्लब था। अपने टीचर से मिलवाया। पूरा कैम्पस घुमाया। वहाँ हैंगर में एक से बड़ कर एक छोटा प्लेन था। सब के बारे में बताया। शेख लोग आते है और अपना प्लेन में जाते है। फिर अपना प्लेन उड़ा कर दिखाया। देख कर बड़ा अच्छा लगा। इतने छोटे उम्र में कितना कुछ जनता और समझता है।अल हमरा मॉल भी लेगया।अगले महीना उसको कैप्टन का पदवी भी मील जायेगा।  
      दूसरा दुबई का  एकडेमिक सिटी देखे। जहाँ सारे दुनिया के फेमस कॉलेज और स्कूल है ,जहाँ पुरे दुनिया से बच्चे पढ़ने आते है। दुबई सिटी से आधा घंटे में एकडेमिक सिटी में अपना एमिरेट्स एविएशन यूनिवर्सिटी दिखाया अपने हॉस्टल का रूम दिखाया ,कॉलेज ,अपने टीचर, मित्रों सबों से मिलवाया। कॉलेज के चारो तरफ रेगिस्तान था ,और रोड के दूसरे और सिलिकॉन वैली भी घुमाया। वहाँ भी मॉल ,बाजार वगैरा था। देखते -देखते दो साल हो गया। दो साल बाद इंजीनीयरींग का भी डिग्री भी मील जायेगा।
     दोनों जगह घूम कर बड़ा अच्छा लगा. आज राहुल का जन्मदिन भी है ,राहुल 19 साल का होगया। हमलोगो का आशीर्वाद उसके साथ है खूब तरक्की करे ,भगवान उसको विद्या -वुद्धि दें।



     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें