बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

DESERT SAFARI

                    DESERT SAFARI
                 
                       जैसे हमारे यहाँ जैसलमेर में सैंड डुएन देखने जाते है।वहाँ ऊँट की सवारी करते है ,राजस्थानी कल्चरल प्रोग्राम देखते है। वैसे ही दुबई में भी सैंड डुएन बैशिंग एडवेंचर टूर चलता है। दोपहर 2 बजे दुबई सिटी से सबों को कलेक्ट कर एक पॉइंट में जमा किया जाता है। फिर सारे गाड़ियों का हवा निकाल कर एक साथ ग्रुप में लाइन से गाड़ी चलाते हुए सिटी के बहार रेत के पहाड़ में ले जाते है।
   फिर क्या कभी आड़ा कभी तिरछा ,कभी ऊपर कभी नीचे उतार चढ़ाव में रेत उड़ाते घंटो घुमाते है। 2 -3 घंटा कैसे बीत जाता है पता ही नहीं चलता है। उसके बाद डेसर्ट के बीचों -बीच कैंप बना है वहाँ सारे गाड़ियों को खड़ा किया जाता है। जिसे मोटर बाईक का मजा लेना है वह रेत में बाईक चलता है ,जिसे ऊँट की सवारी करनी हो वह ऊँट की सैर करता है। हमारे साथ राहुल बेटा था तो उसने खूब बाईक राईड का मजा लिया।
            कैंप के अंदर भी बहुत अच्छा इंतजाम था। जैसे अंदर टूरिस्ट जाते है अरेबिक कहवा और डेट्स से स्वागत करते है। वहाँ हिना जिसे लगवाना हो हीना लगाते है। जिसे हुक्का का आनंद लेना हो उसका भी इंतजाम था। चाय ,कॉफी तो था ही। स्टार्टर में अरेबिक शवरमा और फलाफल था। फिर फायर शो ,तनोरा डांस शो,बेल्ली डांसर का शो इत्यादी होते रहा और साथ ही बुफे बार्बीक्यू और अरेबिक स्वीट डिश का भी लुफ्त उठाते सारा प्रोग्राम देखते गए।
     उसके बाद रेत के टीले में घुमाते हुए,फिर पहले वाले पॉइंट में सारी गाड़ियों को रोक कर फिर से चक्कों  में हवा भरा जाता है। रेत  में वगैर हवा का गाड़ी चलता है।  सिटी में रात 10 बजे तक वापस ड्रॉप कर दिया। 10 साल तक के छोटे बच्चे और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को डेजर्ट सफारी एलोव नहीं है।हमलोगों ने जम कर डेसर्ट सफारी का आनंद उठाया।हमारे लिये एकदम अलग अनुभव था।
    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें