शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

DUBAI GLOBAL VILLAGE

                   DUBAI GLOBAL VILLAGE

                                         दुबई ग्लोबल विलेज

              दुबई ग्लोबल विलेज नाम से ही पता लगता है की सारी दुनिया एक ही प्रांगण में है। जैसे दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत के सारे स्टेट का पवेलियन और फ़ूड स्टाल वगैरा होता है ,उसी प्रकार दुबई में करीब 17 ,200,000 SQU मीटर में फैला हुआ है विले ।मेलासाल 1996 से शुरू हुआ है 23वां  सीजन चल रहा है. करीब 15 . 20 मिलियन लोग हर साल इस मेले को देखने आते है।इस विलेज  में 75 देश का करीब 50 पवेलियन और 50 वेरायटी का गेम ,फन,राइड आदि होता है। साल में सिर्फ अक्टूबर से अप्रैल तक ही खुला रहता है और फिर नेक्स्ट सीज़न के लिये फिर से साज सजा की तैयारी करते है।
     जैसे ही मेले के अंदर जाते है तो देखते ही रह जाते है। लंदन का बिगबेन हो या पेरिस का एफ्फेल टावर ,या अमेरिका का स्टैचू ऑफ़ लिवर्टी या पीसा का झूलता मीनार ,अफ्रीका का पिरामीड हो या भारत का ताजमहल। क्या नहीं बना हुआ था हर देश के पवेलियन में वहाँ का फ़ूड ,कल्चर देख सकते है ।जहाँ  ईरान और मीडिल ईस्ट के काउंटर में मेवा,सुरमा ,हुक्का ,कहवा ,कालीन  और शहद इत्यादी था ।  वहीं भारत के पवेलियन में गांव का मोहोल  दीखता है ,और भारतीय फ़ूड भी था । सब जगह घूमते -घामते  4 -5 घंटा कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। बहुत वैराइटी का फ़ूड का भी लुफ्त उठाए। स्टाल के अलावा फ़ूड कोर्ट भी अलग से बना हुआ था।कहीं स्टंट शो चल रहा था ,तो कहीं अरेबिक नाच। तरह -तरह का झूला खेल वगैरा भी था। बहुत ही बढ़िया मेले का आयोजन किया गया था। ग्लोबल विलेज से बस चलती है, मॉल ऑफ़ अमीरात मेट्रो स्टेशन तक और अलग -अलग रूट के लिये फिर वहाँ से अपने गंतव्य तक मेट्रो से जा सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें