रविवार, 17 फ़रवरी 2019

BURJ KHALIFA

                            बुर्ज खलीफा

      दुबई की शान और पहचान बुर्ज खलीफा से है। 2010 में 829. 8 मीटर ऊँचा इमारत बुर्ज खलीफा बना था। पहले इस इमारत का नाम बुर्ज दुबई था ,पर बाद में आबू दाबी के रूलर और यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के  प्रेसिडेंट के सम्मान में उनके नाम पर दुबई के सबसे ऊँचे इमारत का नाम बुर्ज खलीफा रखा गया।अब दुबई मे इससे भी बड़ा दूसरा बुर्ज बन रहा है।
     वैसे तो दुबई में ऊँची ऊँची इमारतों की कमी नहीं है और सब एक से बढ़कर एक है। दुबई में साल भर टूरिस्टों का आना जाना लगा रहता है। टूरिस्ट लोग दुबई मॉल आते है घूमते है और वहाँ से भी बुर्ज खलीफा को देखते है और मॉल के प्रांगण से शाम को म्यूसिकल फाउन्टेन का आनंद लेते है। दुबई मॉल बहुत ही बड़ा है यहाँ आइस स्केट्स भी होता है राहुल ने भी आइस स्केट्स का मजा लिया। फिश एकोरियम भी है,जहाँ बड़ी छोटी हजारो मछलियों को खेलते देखना अच्छा लगता है। फ़ूड कोर्ट भी बहुत बड़ा सा है ,जहाँ दुनिया के हर देश का भोजन मील जायेगा।
  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें