मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

A TRIP TO DUBAI

                            दुबई की सैर

         राहुल बेटा छुट्टियों में घर आया हुआ था। जब वापस जाने लगा तो बोला दादी बाबा आपलोग भी साथ चलो आपलोगों को दुबई घुमा दूँगा। मेरा कॉलेज और फ्लाईंग क्लब भी देख लेना। बस फिर क्या था मौका क्यों छोड़े राहुल के साथ हमलोग भी चल पड़े। कॉलेज खुलने में 4 -5 दिन का टाइम था।
  वैसे तो दुबई बहुत बड़ा और सुन्दर देश है और वहाँ एक से बढ़कर एक जगह देखने लायक है। उनमे से एक मिराकल गार्डन भी है।

                                      मिराकल गार्डन   MIRACLE GARDEN


          दुनिया का सबसे बड़ा नेचुरल फूल का गार्डन,वो भी रेगिस्तान में बना है।  जैसा नाम वैसा ही देखते ही रह जाओ। 2013 में 72 ,000 Sqmमें बना हुआ है। 1. 5 मिलियन विज़िटर इस गार्डन को देखने आते है। हर साल मिड नवंबर से मिड मई तक ही खुलता है। बाकी समय गर्मी होने के कारन गार्डन बंद कर दिया जाता है और फिर अगले मौसम की तैयारी की जाती है।
   यहाँ 60 वेरायटी और  150 मिलियन फूलों से अलग अलग तरीके से सजावट किया जाता है। जिसमे से कुछ तो गल्फ रीजन में पहली बार लगाया गया है। इसकी सजावट और तरीका इतना अद्भुत है की गिन्नीस बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। गार्डन के बीचोबीच एमिरेट्स एयरबस -A 380 टॉलेस्ट फूलों का स्ट्रक्चर बना हुआ है। हर बार फूलो को चेंज करते है। गार्डन में मिक्की माउस ,तितली ,अली बाबा चालीस चोर ,मोर ,बिल्ली ,हट ,तरह -तरह के आकर -प्रकार का स्ट्रक्टर में फूलों को सजाया गया है। बस गार्डन घूमते रहो फोटो खींचते जाओ और अचम्भा करो की रेगिस्तान में कैसे इतना अच्छा बना कर मेंटेन करते है। घर का तो छोटा सा गार्डन जहाँ मौसम बदला फूल पौधा मुरझा जाता है।
   जबकि साधारण फूलों से सजा था जो की ठण्ड में आम घरों में देखने मिल जायेगा पर वो रौनक नहीं मिलेगा जो की मिराकल गार्डन में देखने मिला। फूल भी क्या पिटुनिया ,सनफ्लॉवर ,मैरीगोल्ड ,जेरेनियम इत्यादी ,पर वहाँ बस देखते जाओ फोटो लेते जाओ। 3 -4 घंटा कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। पुरे गार्डन में कॉफ़ी शॉप ,रेस्टुरेंट ,बैठने सुस्ताने का जगह भी बना हुआ था। दुबई जाने पर मिराकल गार्डन जाना बर्थ है। गार्डन से एमिरेट्स मॉल तक बस या टैक्सी और फिर वहाँ मेट्रो स्टेशन से मेट्रो से आगे जा सकते है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें