गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

SAI TEMPLE SONARI

               साई टेम्पल सोनारी

        सर्किट हॉउस के पास 75 एकड़ में भव्य साई मंदिर बाग बगीचा के बीच बना हुआ है। एकदम स्वच्छ ,साफ ,सुथरा ,शांत वातावरण वहीं सूंदर फूलो से सजा प्रांगण मंदिर आने पर मन ऐसे ही प्रसन्न हो जाता है।
  मंदिर के अंदर साई मूर्ती के ऊपर 60 फ़ीट ऊँचा ट्रांसपरेंट छत बना हुआ है। सुबह -शाम पूजा और आरती तो होता ही है इसके आलावा हर गुरुवार को साई का वार होने के कारण शाम को स्पेशल पूजा होता है। जिसमे भाग लेने बहुत लोग आते है,और आरती में हिस्सा लेते है।
  मंदिर का बनाबट भी बहुत ही खास डिजाइन का बना हुआ है। मंदिर से लगा एक ध्यान केंद्र भी बना है जहाँ भक्त मेडीटेशन करते है। हमारा जब भी टाटा जाना होता है तब ही जरूर साई मंदिर जाते है। वहां का शांत वातावरण और सुंदर गार्डन में कुछ देर बैठना अच्छा लगता है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें