सोमवार, 22 अप्रैल 2019

PLUMERIA FLOWER

                        काठ चंपा    ( प्लूमेरिया  )


            प्लूमेरिया का प्लांट मेक्सिको ,सेंट्रल अमेरिका ,करेबियन,हवाई इत्यादी जगहों से होते हुए सारी दुनिया में फैला है।वैसे गर्म जलवाऊ में साल भर प्लूमेरिया के पेड़ में फूलों का बहार रहता है।आजकल हाईब्रीड प्लूमेरिया का पौधा रोड के किनारे ,पार्क ,गार्डन में अनेक रंग के  फूलों से लदा देखने मिल जाता है। ओरिजनल प्लूमेरिया करीब 30 फ़ीट ऊँचा होता है औ रफूल का दल  सफ़ेद रंग का और बीच में पीला रंग का होता है। फूल का दल  मोटा होता है और रोज ही खिलता तथा झाड़ता है। पर हाईब्रीड प्लूमेरिया झाड़ी नुमा और फूलों से लदा होता है लाल ,पीला ,गुलाबी ,सफ़ेद कई रंगो में होता है तथा इसका फूल का गुच्छा हफ्तों रहता है ,रोज खिलना और झड़ना का प्रॉब्लम नहीं होता है इसलिए आजकल सब हाईब्रीड पौधा ही लगाते है। लगाना भी आसान है कटींग से लग जाता है सेवा भी ज्यादा नहीं करना पड़ता है।पौधे को पानी भी कम और धुप भरपूर चाहिए।
    अलग अलग प्रान्त में अलग नाम से भी पुकारा जाता है। बंगाली में काठ चंपा ,मराठी ,गुजराती में नाग चंपा ,चापा इत्यादी नामो से जाना जाता है। हाईब्रीड फूल में खुशबू नहीं होता है देशी में हल्का भीना -भीना खुशबु के कारन ही चंपा बोला जाता होगा।
   हवाई द्वीप में इस के फूल को बहुत शुभ माना जाता है और इसे कानो में खोसा जाता है और माला भी पहनते है।बुद्धिस्ट लोग इसे शुभ मानते है और मंदिर के चारो ओर इसे लगाते। .हम भी पौधा का कटींग लगाए थे ,दो साल में अब जाकर पौधा में सफ़ेद फूल का बहार देखने मिला। । 

    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें