सोमवार, 15 अप्रैल 2019

COUNTRY OF MID NIGHT SUN

             कंट्री ऑफ़ मिड नाईट सन

     नॉर्वे पृथ्वी के उत्तरीय ध्रुव के पास स्थित होने के कारण यह देश बहुत ही ठंडा है। चारों ओर बर्फीली पहाड़ियों और ग्लेशियर से भरा पड़ा है।नॉर्वे बहुत ही शांति प्रिय देश है। यहाँ ना के बराबर क्राईम होता है। 16 साल तक के बच्चों को जुर्म करने पर भी कोई सजा नहीं दिया जाता है। 21 साल के बाद ही बच्चों को बड़ा माना जाता है ,और वे स्वतंत्र रहते है।यहाँ छोटे बच्चों से विज्ञापन भी नहीं करवा सकते है। यहाँ फाँसी की सजा भी नहीं दिया जाता है। यहाँ का जेल सर्व सुविधा से लैस  है और कैदियों को जेल में सुधरने का मौका दिया जाता है ,जिससे बाहर आने पर फिर से गलत काम नहीं करे। यहाँ कुत्तों को बांध कर नहीं रख सकते।
      यहाँ के लोग दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा पुस्तक पढ़ते हैं। हर साल यहाँ की सरकार हजारों पुस्तकों को खरीद कर लाइब्रेरियों को देती है। नॉर्वे के ओस्लो में शांति का नोबल पुरस्कार सेण्टर है जहाँ हर साल पुरस्कार दिया जाता है। दुनिया का सबसे मँहगा शहर नॉर्वे ही है। नॉर्वे के हर शहर से गर्मियों में मिड नाईट सन दिखता है।हमलोग गर्मी में गए थे तो हमलोग को भी आधी रात को सूरज देखने मिला। चारो तरफ उजाला ही उजाला अँधेरा था ही नहीं।
       नॉर्वे में तलाक दर 50 % है। यहाँ के लोगों का मानना है की जन्म एक बार ही होता है ,और मृत्यु भी एक बार ही होता है।ये लोग पुर्नजन्म  नहीं मानते है ,इसलिए अपनी -अपनी जिन्दगी अपने तरीके से जीना पसंद करते है। जब तक साथ रह सकते है तब तक तो साथ रहते है ,जब लगता है की अब अलग होने में ही दोनों की भलाई है तो दोनों तलाक का फॉर्म ऑन लाईन भर देते है ,कुछ दिनों में तलाक मिल जाता है। और दोनों अलग रहने लगते है। बच्चों की परवरिश दोनों को बारी -बारी एग्रीमेंट के अनुसार करना पड़ता है। बच्चे जब 21 साल के हो जाते है तो वे काम करने लगते है और अलग रहने लगते है।सरकार भी बच्चों की परवरिश का खर्चा उठती है। नॉर्वे में शादी ,तलाक और फिर शादी बहुत ही आम बात है।
  यहाँ तलाक रेट ज्यादा होने पर भी परिवार को बहुत महत्व दिया जाता है। जहाँ 2 -३ दिन की छुट्टी हुई जंगल में परिवार के साथ छुट्टी मनाते हैं।शनिवार -रविवार को सिटी और मॉल के बदले जंगल में भीड़ होता है और बाजार एकदम सुना रहता है।विदेश में नौकर तो रखा नहीं जाता है सब काम खुद करना पड़ता है ,इसलिए यहाँ बड़ा अच्छा नियम है की पति और पत्नी दोनों को घर का सारा काम ,कुकिंग वगैरा बारी -बारी से 3 -3 दिन करना पड़ता है ,दोनों जॉब और घर का काम ,कुकिंग ,बच्चों का लालन पोषण सब मिलजुल कर करते हैं।
    यहाँ रोड क्रॉस करने का नियम भी बहुत इंटरेस्टिंग है। वैसे तो जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक लाईट के अनुसार ही सारे दुनिया में रोड क्रॉस किया जाता है, परउसके अलावा यहाँ पैदल चलने वाले ,पालतू कुत्ता -बिल्ली जानवरों वग़ैरों को छूट है। कोई भी गाड़ी आरही हो पर किसी को रोड के उसपर जाना हो तो सभी गाड़ी वाला गाड़ी  रोक देगा और जब रोड क्रॉस कर लो तब ही वह आगे बढ़ेगा
    पुरे नॉर्वे में जर्मनी जैसा ही सायकल का बहुत ही चलन है। सायकल और पब्लीक ट्रांसपोर्ट उपयोग करने से ना तो ट्रैफिक जाम का प्रॉब्लम और न तो पलूशन का प्रॉब्लम। चारो तरफ हरियाली ही हरियाली। सब देश ये तरीका अपना ले तो पेट्रोल का प्रॉब्लम भी सॉल्ब हो जायेगा।





   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें