रविवार, 7 अप्रैल 2019

DIMNA LAKE

                             डिमना झील

      दलमा पहाड़ी की तराई पर बनाया गया यह झील जमशेदपुर वासियों के पेयजल का मुख्य स्रोत है। बांध स्थल पर जो गावं था वह एक खूबसूरत पिकनीक स्थल के रूप में जाना जाता है। यहाँ की छटा पर्यटकों को अपनी और खींच ही लाती है। इस झील में बोटिंग की भी व्यवस्था की गयी है।
   1907 में टाटा स्टील कंपनी बनने के बाद आगे चल कर शहर में पानी की किल्ल्त ना हो इसलिए 1940 में डिमना में लेक बनाने का विचार किया गया। भारत के प्रथम इंजीनियर विशेश्वरैया ने डैम का डिजाइन किया। डिमना झील स्वर्णरेखा नदी से लगभग 25 मील पर नीचले स्तर में मिलता है।दलमा पहाड़ी के तराई में बनाया गया 800 फ़ीट लम्बा और 1200 फ़ीट लम्बा बांध बनाकर पाइप बिछाया गया।  बांध की ऊंचाई नाले के सबसे निचले हिस्से से 83 फ़ीट है।बांध की भण्डारण छमता 5300 मिलीयन गैलन जल है।जल का फैलाव 1. 79 वर्गमील है। 36 इंच का स्टील पाइप झील से शहर तक बिछाया गया ,जिसके द्वारा पानी शहर लाया जाता है। इसकी लम्बाई 4 किलोमीटर है। इस पाइप से जल को जमशेदपुर स्थित फिलटर प्लांट में गुरुत्वाकर्षण प्रणाली द्वारा लाया जाता है। फिर पानी फिलटर कर पुरे शहर में सप्लाई किया जाता है। आजतक चाहे गर्मी हो या कोइ भी मौसम हो पानी की कमी कभी भी नहीं हुई। टाटा की दुदर्शीता के कारन ऐसा हो पाया।
  बचपन में हमलोग हमेशा डिमना पिकनिक के लिये जाते थे। कोइ भी गेस्ट आये या परिवार के सबलोग मिलकर या बाबा का डिपार्टमेंट का पिकनिक हो बस पिकनिक के लिये चल पड़ते थे। डिपार्टमेंट का पिकनिक ट्रक में सब कोइ भर कर जाते थे बहुत मजा आता था।अब तो डिमना गए जमाना हो गया है ,जाना ही नहीं हो पाता है। बस बचपन का याद ही रह गया है।







    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें