मंगलवार, 24 जुलाई 2018

BIRDS OF PARADISE

                          बर्ड्स ऑफ़ पैराडाइस




                                             क्रेन फ्लावर



                 जैसा की नाम से ही लग जाता है की किसी पक्छी जैसा फूल होगा। बर्ड ऑफ़ पैराडाइस एकदम वैसा ही दिखता है। इसकी पत्ती केला के छोटे पौधा जैसा दिखता है। और 2 -3 फ़ीट से लेकर 4 -5 फ़ीट हाईट का इसका पौधा होता है। फूल भी करीब -करीब बारो माह होता है। लाल रंग और  ,नारंगी रंग का फूल होता है। सुबह का धुप और दिन भर थोड़ा छाँव पौधा के लिये जरूरी है। फिर तो फूल का आनंद ले सकते है। एक बार फूल सारे पौधे में हो जाता है, तो फिरमहीनों रहता है।  जड़ के पास से फिर अनेक पौधा निकलता है। छोटे पौधे को निकाल कर फिर क्रम में लगाने पर कुछ महीने बाद फिर फूल खिलता है। साल भर यही क्रम चलते रहता है।इस बार हमारे गार्डन में भी इसका बहार है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें