रविवार, 22 जुलाई 2018

IXORA FIOWER

                  PINK BEAUTY
                              IXORA FLOWER

                      इक्सोरा का पौधा झाड़ीनुमा होता है। इसे रंगन ,रुक्मण ,जंगल फ्लेम भी बोला जाता है। हेज के रूप में बगीचे के क्यारी में लगा सकते है। इसका फूल कई रंगों का होता है। लाल ,पीला ,सफ़ेद ,गुलाबी आदि।गार्डन में रंगन का  गुलाबी फूल का बहार आया है तो फोटो लिये बिना  मन ही नहीं भरा। वैसे लाल भी हुआ है। पर गुलाबी फूल पौधा के सर से पैर तक भरा है। लगता है गार्डन में पिंक ब्यूटी हो। फूल एक साथ खिलता है फिर हफ्तों रहता है ,फूल सूखने के बाद थोड़ा कटाई -छटाई करने पर कुछ महीने बाद फिर से पौधा में फूल का बहार आजाता है। पूजा में भी काम आता है और रंगन का फूल ,पत्ता ,सभी आयुर्वेद दवाई भी बनाने का काम आता है। गार्डन का शोभा भी बढ़ जाता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें