गुरुवार, 12 जुलाई 2018

FRENCH FRIES DAY

                                फ्रेंच फ्राइज डे

           13 जुलाई को  अमेरिका में नेशनल फ्रेंच फ्राइज डे मनाया जाता है। मजे की बात ये है की नाम भले फ्रेंच फ्राइज हो पर ये फ्रांस की देन नहीं है। इसकी खोज बेल्जियम में 16 वीं शतब्दी में हुई। बेल्जीयम में जब सर्दियों के दिनों में नदी के किनारे आलू बर्फ में जम जाता था तो उसे फ्राई  कर के खाते थे। विश्व युद्ध के दौरान जब बेल्जियम में अमेरिकी सैनिक ने आलू का फ्राई खाया तो इसे फ्रेंच फ्राई नाम दिया। क्योंकि बेल्जियम में आर्मी की भाषा फ्रेंच थी।
    अब तो सारी दुनिया में अलग अलग नाम और अलग सॉस के साथ खाया जाता है। आलू में पोटैशियम होने के कारन फायदा भी करता है। जहाँ हमलोग अंगुल के आकर के कारन फिंगर चिप्स बोलते है और सॉस के साथ खाते है। वहीं UK में चिप्स बोला जाता है और फिश न चिप्स खाते है। मेक्सिको में गर्म सॉस और लेमन जूस के साथ सर्व करते है। वहीं कनाडा में कर्ड और वाइट सॉस के साथ सर्व किया जाता है। अब तो अनेक आकर और मसाला वाला भी रेस्टोरेंटों में मिलना शुरू होगया है। 13 जुलाई को USA में जगह -जगह फ्रेंच फ्राइज का स्टॉल लगाते है और फ्रेंच फ्राइज डे मनाते है।
  मेरा भी फेवरेट है हम भी विदेश यात्रा में भूख लगे और कुछ समझ नहीं आये तो खूब फ्रेंच फ्राइज खाते है। चाहे kfc हो ,मैक्डोनाल्ड या बर्गर किंग हर जगह आसानी से मिल ही जाता है। पेट भी भर जाता है और टेस्टी तो होता ही है।


   
      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें